फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा CM बोले- सरकारी नौकरी के लिए नेताओं के पीछे मत भागें, पान की दुकान खोल लें

Sun, 29 Apr 2018 07:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अगरतला
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल के दिनों में अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में आए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अब राज्य के बेरोजगार युवकों को एक अजीब सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि युवकों को सरकारी नौकरियों के लिए राजनेताओं के पीछे भागने की बजाय पान की दुकान खोल लेनी चाहिए। 

विज्ञापन


वह विश्व पशु दिवस के मौके पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। देब ने कहा कि राज्य के युवक सरकारी नौकरियों के लिए नेताओं के पीछे भागने में अपना बहुमूल्य समय गंवा देते हैं। यदि इन युवकों ने ऐसा करने की बजाय पान की दुकान खोल ली होती तो उनके बैंक खाते में अब तक कम से कम पांच लाख रुपये होते।  

गौरतलब है कि इससे पहले देब ने महाभारत काल में इंटरनेट और सेटेलाइट होने की बात कही थी। दो दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि मैकेनिकल इंजीनियरों को सिविल सेवा में नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा था कि डायना हेडन मिस वर्ल्ड बनने लायक नहीं थी क्योंकि वह सच्चे भारतीय सौंदर्य का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं। हालांकि डायना हेडन वाली टिप्पणी के लिए देब ने अब माफी मांग ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें