फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: फेसबुक के जरिए दोस्त बनी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म; एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Fri, 02 Jun 2023 02:52 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्य आरोपी ने 17 वर्षीय नाबालिक को जबड़न जंगल के भीतर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसमें आरोपी के साथियों ने भी उसका साथ दिया। घर लौटते समय तीनों ने रजरबाग इलाके में पीड़िता को कार से बाहर फेंककर वहां से भाग निकले। 
विज्ञापन
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण त्रिपुरा में एक नाबालिक के साथ तीन युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म किया। वारदात तेपानिया इको पार्क की है। दुष्कर्म का आरोपी महज 21 साल का है। नाबालिग के साथ आरोपी ने फेसबुक के जरिए दोस्ती की थी। इस घटना के बाद पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी को उसके घर पूर्व गोकुलपुर से गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने लड़की पर तेपानिया इको पार्क में मिलने के लिए दबाव डाला। जब वह आई तो वहां उसने लड़की के मना करने के बावजूद उसकी कुछ तस्वीरें खींची। जैसे ही लड़की को अंदाजा हुआ कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है, वह वहां से भागने की कोशिश करने लगी।

उदयपुर के सब डिविजन मजिस्ट्रेट निरुपम दत्ता ने बताया कि मुख्य आरोपी ने 17 वर्षीय नाबालिक को जबरन जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसमें आरोपी के साथियों ने भी उसका साथ दिया। घर लौटते समय तीनों ने रजरबाग इलाके में पीड़िता को कार से बाहर फेंक दिया और वहां से भाग निकले। 
विज्ञापन


पीड़िता अपने घर पहुंचकर परिवारवालों को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आरकेपुर महिला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता और आरोपी फेसबुक में छह महीने से दोस्त थे। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता से अपनी पहचान भी छिपाई थी। 

त्रिपुरा महिला आयोग की अध्यक्ष बरनाली गोस्वामी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि हम देख रहे हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं का एक वर्ग नाबालिक लड़कियों को फंसा रहा है। हमें स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़कियों को सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करने के दुष्परिणामों के बारे में जाकरूक करना होगा। सब डिविजन मजिस्ट्रेट दत्ता ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों को पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें