फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: अगरतला रेलवे स्टेशन से 10 रोहिंग्या समेत 13 गिरफ्तार, अवैध रूप से भारत में किया था प्रवेश

Sun, 19 Feb 2023 12:18 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

जीआरपी पुलिस अधीक्षक अमिताभ पाल ने बताया, गिरफ्तार सभी 13 लोग अगरतला रेलवे स्टेशन पर कोलकाता जाने के लिए कंचनजंघा एक्सप्रसे का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा के अगरतला रेलवे स्टेशन से पुलिस ने 10 रोहिंग्या शरणार्थियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा उनके साथ दो बांग्लादेशियों और एक भारतीय हैंडलर को भी गिरफ्तार किया गया है। रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, पूछताछ के दौरान रोहिंग्याओं ने स्वीकार किया है कि वे बांग्लादेश के कॉक्स बाजार शिविर से भाग गए थे और अवैध रूप से भारत में घुसे थे। 

विज्ञापन


जीआरपी पुलिस अधीक्षक अमिताभ पाल ने बताया, गिरफ्तार सभी 13 लोग कोलकाता जाने के लिए कंचनजंघा एक्सप्रसे का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया, इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

अब तक 33 रोहिंग्या गिरफ्तार 
पुलिस अधिकारी ने बताया, इन 13 गिरफ्तारियों के साथ अगरतला रेलवे स्टेशन से अब तक 33 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया, रोहिंग्या घुसपैठिए सिपाही जला जिले के साथ लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा से राज्य में प्रवेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें