सुप्रीम कोर्ट ने बेशक फिलहाल तीन तलाक पर रोक लगा दी हो लेकिन अभी भी इससे जुड़े मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बरेली में भी तीन तलाक का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि वो प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में निकाली गई रैली में शरीक हो गई थी।
हालांकि मामला मीडिया की सुर्खियां बना तो दोनों ने एक दूसरे पर अवैध संबंधों का आरोप मढ़ दिया। पत्नी का कहना है कि उसके पति के अपनी चाची से अवैध संबंध हैं जिससे उसे एक बेटा भी है, वहीं पति का कहना है कि उसकी पत्नी के दूसरे युवकों से अवैध संबंध हैं और वह जींस भी पहनती है।
I didn't give her triple talaq. She had an extramarital affair, so I divorced her. Her uncle keeps threatening me. She always wore jeans and things like that. I don't want to keep my wife with me. This has nothing with to do with Modi Ji's rally: Danish, Husband pic.twitter.com/oXhv1mrSpR
— ANI UP (@ANINewsUP) December 10, 2017
यह भी पढ़ेंः मोदी ने हमें तीन तलाक से बचाया, हम नहीं हारने देंगी गुजरात चुनाव
तीन तलाक का ये अजीबोगरीब मामला है, बरेली के इंग्लिशगंज का। यहां के रहने वाले दानिश ने दो दिन पहले अपनी पत्नी फायरा को तीन तलाक दे दिया था। इसके विरोध में पत्नी ने पति और सास-ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी। महिला के अनुसार दो दिन पहले पति दानिश ने झगड़ा होने पर गुस्से में उसे घर से निकाल दिया था।
दानिश ने उससे अपने घर से दस हजार रुपये लाने की भी मांग की, मना करने पर उसकी पिटाई की गई। फायरा के अनुसार पिटाई के बाद वह मदद के लिए मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के पास पहुंची, जो उस समय तीन तलाक पर कानून बनाने के प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताने के लिए रैली निकाल रही थीं। लिहाजा, वह भी इस रैली में शामिल हो गई। आरोप है कि जब वह घर लौटी तो दानिश ने उसे तीन तलाक दे दिया