ट्रिपल तलाक पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ 11 मई से सुनवाई करेगी। इसके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद को न्यायमित्र नियुक्त किया है। गौरतलब है कि मुस्लिम समुदाय में तीन तलाक, ‘निकाह हलाला’ और बहुविवाह को चुनौती देने वाली याचिका पर संविधान पीठ 11 मई से सुनवाई करेगी। यह पहली बार होगा जब गर्मी की छुट्टियों में सुप्रीम कोर्ट के कम से कम 15 जज महत्वपूर्ण संवैधानिक महत्व के तीन मामलों की सुनवाई करेंगे।
ये भी पढ़ें-12 साल में महिला को मिला तीन बार तलाक, चौथी शादी टूटने की कगार पर
मालूम हो कि ग्रीष्मावकाश में एक दो सदस्यीय पीठ के बैठने का चलन रहा है लेकिन इस बार सुप्रीम कोर्ट के 28 जजों में से 15 जज सुनवाई करेंगे। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने 27 मार्च को शीर्ष अदालत से कहा था कि इन प्रथाओं को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई नहीं होनी चाहिए क्योंकि ये मसले न्यायपालिका के अधिकार क्षेत्र से बाहर के हैं।
Triple Talaq matter: Supreme Court today allows Salman Khurshid to be Amicus Curiae in the case
— ANI (@ANI_news) May 3, 2017