तीन तलाक के मुद्दे पर पूरे देश में बहस हो रही है। हर दिन नई खबरें निकलकर सामने आ रही है। इस पूरे मामले की आज यानि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। जिसपर दोनों पक्ष अपनी दलीलें सामने रख रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट से इतर तमाम सोशल नेटवर्किंग साइट्स खासकर ट्विटर पर भी ये मुद्दा ट्रेंड कर रहा है। इस पूरे मामले पर पॉलिटिकल एक्सपर्ट तहसीन पूनावाला लिखते हैं कि ट्रिपल तलाक महिलाओं के अधिकार का मामला है और सुप्रीम कोर्ट के पैनल में भी महिला जज को होना चाहिए था।
#TripleTalaq is supposed to be about women being given their rights . The hon SC should have had a lady judge .
— Tehseen Poonawalla (@tehseenp) May 11, 2017
वरिष्ठ पत्रकार तुफैल अहमद लिखते हैं कि अब समय आ गया है, जब बच्चे खुद इसके बारे में अपने परिजनों को समझाएं। खासकर कॉलेज जाने वाली मुस्लिम लड़कियां।
If you are a college-going Muslim girl, start your revolution by telling your mother that you will not accept the practice of #TripleTalaq.
— Tufail Ahmad (@tufailelif) May 10, 2017
के. जीतू नाम के यूजर ने ट्रिपल तलाक को लेकर इंसाफ की आशा जताई है।
#TripleTalaq दुकानों पे ताला भी होगा संविधान का बोलबाला भी होगा ,हजारों सालों बाद ही सही इसांफ की इमारत में न्याय भी होगा #womenworld
— K Jitu (@jvishwa5) May 11, 2017
बहरहाल, सुप्रीम कोर्ट में इस पूरे मामले पर बहस जारी है। इस मामले पर सिर्फ मुस्लिम समाज ही नहीं, बल्कि पूरा देश नजरें गड़ाए बैठा है।