फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में BJP आज पेश करेगी तीन तलाक बिल, कांग्रेस दिखाएगी अपनी ताकत

Tue, 02 Jan 2018 07:55 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तीन तलाक संबंधी बिल मंगलवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। यह लोकसभा से पिछले हफ्ते ही पारित हो चुका है। सरकार को उच्च सदन में बिल को पारित कराने में दिक्कत आ सकती है क्योंकि यहां उसके पास पूर्ण बहुमत नहीं है। सरकार के सूत्रों का कहना है कि विपक्ष बिल के कई प्रावधानों पर ऐतराज जता रहा है। ऐसे में अगर वह सहमत नहीं होता है तो इसे सिलेक्ट कमेटी को भेजा जा सकता है।  
विज्ञापन


पढ़ें- मुस्लिम महिलाओं ने किया तीन तलाक बिल का विरोध, सरकार से रखी ये मांग

मुस्लिम महिला संगठन ने राज्यसभा को लिखा खत


भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन संगठन ने तीन तलाक बिल में तलाक ए अहसन को भी शामिल करने की मांग की है। यह तलाक की एक प्रक्रिया है जिसमें मध्यस्थता अनिवार्य है और इसमें 90 दिन की मोहलत मिलती है। संगठन ने इसके लिए राज्यसभा सांसदों को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन


तीन तलाक बिल मंगलवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। एकबार में तीन तलाक देने के खिलाफ संगठन ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसने अपने पत्र में कहा कि तलाक ए अहसन को बिल में शामिल किया जाना चाहिए। यह सुविधा पति और पत्नी दोनों को मिलनी चाहिए, जिससे महिलाओं के साथ अन्याय नहीं हो।  

इशरत जहां ने थामा भाजपा का दामन  

triple talaq
तीन तलाक मामले की याचिकाकर्ता इशरत जहां ने शनिवार को बेहद गुपचुप तरीके से भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश भाजपा महासचिव सायंतन बसु ने बताया कि इशरत ने हावड़ा स्थित पार्टी दफ्तर में आकर भाजपा ज्वाइन की। उल्लेखनीय है कि दुबई में काम करने वाले इशरत के शौहर ने उन्हें फोन पर ही तलाक दे दिया था। उसके बाद उन्होंने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

भाजपा का दामन थामने के बाद इशरत ने पत्रकारों से बात नहीं की। उनके करीबियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इशरत समाज से कट गई थीं और आस-पास के लोग उनको हेय निगाहों से देख रहे थे। उनमें अपने भविष्य के प्रति असुरक्षा घर कर रही थी। इस वजह से उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष लाकेट चटर्जी ने कहा है कि वह केंद्र सरकार से इशरत को नौकरी देने की अपील करेंगी। इशरत भारी वित्तीय तंगी के दौर से गुजर रही हैं।
विज्ञापन

इशरत जहां के आने से भाजपा के हौसले बुलंद

तीन तलाक
इस साल पश्चिम बंगाल में होने वाले पंचायत चुनावों से पहले इशरत जहां के भगवा खेमे में आने के बाद भाजपा के हौसले बुलंद हैं। राजनीति के जानकारों का कहना है कि पंचायत चुनावों से पहले इशरत के भाजपा का दामन थामने का पार्टी को सियासी फायदा मिल सकता है।  

प. बंगाल में बन सकती हैं भाजपा का मुस्लिम चेहरा 

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि इशरत जहां पार्टी का मुस्लिम चेहरा बन सकती हैं। राज्य में खासकर अल्पसंख्यकों के बीच अपने पांव जमाने का प्रयास कर रही भाजपा के लिए इशरत भाग्यशाली साबित हो सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें