फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा-तीन तलाक इस्लाम और महिलाओं के खिलाफ

Fri, 21 Oct 2016 05:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
आल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड के प्रवक्ता एवं धर्मगुरु मौलाना यासुब अब्बास ने कहा कि तीन तलाक इस्लाम और महिलाओं के खिलाफ है। शिया पर्सनल ला बोर्ड इसका विरोध करता है। सुप्रीम कोर्ट में इसके विरोध में याचिका भी दायर की जाएगी। 
विज्ञापन


तलाक के लिए दो आदमी की गवाही की जरूरत होती है। ऐसे में कोई भी आदमी किसी भी वक्त अपनी बीवी को मात्र तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कह देने से उसे अपनी जिंदगी से अलग नहीं कर सकता। 

शिया पर्सनल ला बोर्ड ने पहले ही इसका मसौदा तैयार कर वरिष्ठ धर्मगुरु डा. कल्बे सादिक व अधिवक्ता जफरयाब जिलानी को सौंप दिया है। हजरत मोहम्मद मुस्तफा के बाद इस्लाम में जो तब्दिलियां की गई हैं उसी का खामियाजा आज मुसलमान भुगत रहा है। 
विज्ञापन


इस्लाम को बेवजह पूरी दुनिया में बदनाम किया जा रहा है। इस्लाम ने हमेशा मानवता की रक्षा की है। वह बुधवार की रात शाही किले के पास डा. सामिन हुसैन रिजवी के यहां एक मजलिस को खिताब करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कामन सिविल कोर्ट का मुद्दा इस देश का सबसे बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। 
विज्ञापन

शरियत के मामले में दखलंदाजी करने का मन बना लिया है

- फोटो : demo Pic
सरकार ने जिस तरह से हमारी शरियत के मामले में दखलंदाजी करने का मन बना लिया है वह ठीक नहीं है। भारत पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्ते पर कहा कि इसके लिए पाकिस्तान की फौज व हुकूमत जिम्मेदार है। हमारे देश के प्रधानमंत्री ने हमेशा दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर पाकिस्तान ने हमेशा पीठ में छुरा घोंपा है। 

कश्मीर हमारे देश का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। पानी बंद करने की भारत की धमकी का उन्होंने विरोध करते हुए कहा कि किसी भी मुल्क को दूसरे मुल्क में पानी बंद नहीं करना चाहिए। कर्बला में हजरत इमाम हुसैन के परिवारवालों पर यजीदी हुकूमत ने यह जुल्म ढाया था और आज उसका कोई नामो निशान नहीं बचा है। 

आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान का पूरी दुनिया में विरोध हो रहा है। इस मौके पर डा. सामिन हुसैन रिजवी, इसरार हुसैन, सै. परवेज हसन, फैसल हसन, तबरेज शाहिद, मेंहदी हसन, जाहिद खान बाबू, डा. इंतजार मेंहदी, रिजवान हैदर राजा, तौकीर हसन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें