फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी की पत्नी ने सोशल मीडिया पर वायरल की पति की बेवफाई

Fri, 21 Oct 2016 05:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
एसएसपी हिमांशु कुमार के घर और निजी जीवन की रार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनपर पत्नी को धोखा देने और एक युवती के साथ संबंध बनाने जैसे आरोप लगाते हुए एक मैसेज वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


इस मैसेज की शहर में चर्चाएं शुरू हो गई। एसएसपी हिमांशु कुमार ने आरोपों को नकारते हुए  बताया कि पत्नी के साथ उनका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है और यह मैसेज उन्हें बदनाम करने के लिए किया गया है।  

चार दिन पूर्व जिले का चार्ज लेने वाले पुलिस कप्तान हिमांशु कुमार से जुड़ा यह मामला बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि यह मैसेज यूपी कैडर के आईपीएस हिमांशु कुमार की पत्नी प्रिया सिंह ने ही वायरल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायती पत्र केंद्रीय गृहमंत्री को भी दिया

- फोटो : demo pic
मैसेज में यह भी लिखा गया है कि उन्होंने इस संबंध में एक शिकायती पत्र केंद्रीय गृहमंत्री, डीजीपी और प्रमुख सचिव को भी दिया है, जिसके बाद उनके खिलाफ जांच शुरू हो गई है। एसएसपी हिमांशु कुमार का कहना है कि यह उनका पारिवारिक मामला है। उन्होंने प्रिया से तलाक लेने के लिए दिल्ली कोर्ट में याचिका दायर की है। उनको बदनाम करने के लिए इस तरह की हरकत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें