फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, टीएमसी ने लगाया आरोप, भाजपा ने किया इनकार

Wed, 24 Jul 2019 03:19 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की पीट पीटकर हत्या कर दी गई जिसके बाद पुलिस ने छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी। टीएमसी ने भाजपा पर आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने आरोपों से इनकार किया है। 

विज्ञापन


राज्य में सत्ताधारी पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर 21 जुलाई को कोलकाता में मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रस सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा संबोधित शहीद दिवस रैली में हिस्सा लेने के लिए लालचंद बाग की हत्या करने का आरोप लगाया। भाजपा ने इस आरोप से इनकार किया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, गोघट एक खंड के नाकुंडा गांव निवासी बाग(40) की सोमवार रात तब पिटाई की गई जब वह एक बाजार से घर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि बाग को आरामबाग सब डिविजनल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक तथागत बसु ने कहा कि बाग के पिता की 27 व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत पर अभी तक छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है। इस बीच, भाजपा के आरामबाग संगठन जिला अध्यक्ष बिमान घोष ने कहा कि बाग की मृत्यु राज्य में सत्ताधारी पार्टी के भीतर अंदरूनी लड़ाई का नतीजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें