प, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा है कि इस महीने यहां होने वाले राज्यसभा चुनावों में उनकी पार्टी कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी का समर्थन करेगी। शुक्रवार को यहां पार्टी की कोर कमेटी की विस्तारित बैठक में ममता ने तृणमूल कांग्रेस के चार राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का भी एलान किया।
ममता ने कहा कि कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी और कपिल सिब्बल ने पार्टी की ओर से कई मामलों में पैरवी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से सिंघवी को समर्थन देने का अनुरोध मिला था। इसलिए राज्य की पांचवीं सीट पर हम सिंघवी का समर्थन करेंगे। हालांकि कांग्रेस ने अब तक औपचारिक रूप से सिंघवी की उम्मीदवारी का एलान नहीं किया है।
तृणमूल कांग्रेस ने बाकी चार सीटों पर नदीमुल हक, शुभाशीष चक्रवर्ती, अबीर विश्वास और डॉ. शांतनु सेन को अपना उम्मीदवार बनाया है। इनमें से नदीमुल हक को दोबारा मनोनीत किया गया है। तृणमूल कांग्रेस के कुणाल घोष, विवेक गुप्ता व नदीमुल हक के अलावा माकपा के तपन सेन का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म होने की वजह से यहां राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होने हैं।