फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के एनआरसी मसौदे के खिलाफ पूरे बंगाल में रैलियां करेगी तृणमूल कांग्रेस

Fri, 10 Aug 2018 03:57 PM IST
भाषा, कोलकाता
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : PTI
विज्ञापन
राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर जारी विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी कड़ी में तृणमूल कांग्रेस असम के राष्ट्रीय नागरिक पंजी के मसौदे के प्रकाशन के विरोध में शनिवार को पूरे पश्चिम बंगाल में रैलियां निकालेगी।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में कहा कि शनिवार की योजना से राज्य की राजधानी को बाहर रखा गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को कोलकाता के मध्य भाग में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

चटर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोलकाता को छोड़कर, हम एनआरसी के विरोध में पूरे राज्य में रैलियां आयोजित करेंगे। राजधानी (कोलकाता) में रविवार को अलग से एक रैली निकाली जाएगी।’’ 
विज्ञापन


मंत्री ने भाजपा नीत असम सरकार पर एनआरसी मसौदे से बंगालियों को ‘‘जानबूझकर बाहर रखने’’ का आरोप लगाया।

एनआरसी का पूरा मसौदा असम में 30 जुलाई को प्रकाशित हुआ जिसमें 3.29 आवेदकों में से 2.89 लाख नाम बाहर रखे गये हैं। 40 लाख से अधिक नाम इस सूची से बाहर रखे गये हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें