पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में कुछ अज्ञात हमलावरों ने तृणमूल कांग्रेस के एक जिला स्तरीय नेता की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यहां इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हामिद अंसारी (46) नामक नेता को मिसिरदीह गांव के पास रेलवे के लेवल क्रासिंग के पास शुक्रवार शाम को नजदीक से गोली मार दी गई।