फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और PM समेत तीनों सेनाध्यक्षों ने राजघाट पर बापू को किया नमन

Tue, 30 Jan 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रामनाथ कोविंद - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पर कई राजीतिक दिग्गजों ने शिरकत की।  सबसे पहले तीनों सेना अध्यक्षों और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट जाकर बापुू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उप-राष्ट्रपति वेकैंया नायडु और फइर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बापू को नमन किया। 

विज्ञापन


बापू की पुण्यतिथि पर राजघाट में प्रार्थना गाई गयीं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे थे।
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी गांधी स्मृति पर पहुंचे और उन्होंने गांधी जी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही गांधी जी के सबसे खास साबरमती आश्रम में भी गांधी जी की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें