फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ट्रेंड- 'मोदी ने पाकिस्तान को सजा दी'

Thu, 29 Sep 2016 05:53 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : BBC
विज्ञापन
भारतीय सेना ने गुरुवार को दावा किया कि पाकिस्तान के साथ सटे नियंत्रण रेखा पर सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक्स किए हैं। सेना के डीजीएमओ ने कहा कि 'नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद भारतीय सेना ने बुधवार रात को उन पर सर्जिकल स्ट्राइक्स किए हैं और इस हमले में कई आतंकवादी मारे गए हैं।'
विज्ञापन


हालांकि पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि "भारत की ओर से कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई है, ये सीमा पार से फायरिंग थी जो पहले भी होती रही है।" इस खबर को ले कर विश्व में #ModiPunishesPak यानी 'मोदी ने पाकिस्तान को सजा दी' और 'इंडियन आर्मी ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन

मैं देश को झुकने नहीं दूंगा

ट्विट - फोटो : BBC
भारत के सोशल मीडिया पर भी #ModiPunishesPak, 'इंडियन आर्मी', 'सर्जिकल स्ट्राइक' और 'डीजीएमओ' ट्रेंड कर रहा है और कई लोग इस पर बात कर रहे हैं। अंकित मेहता ने लिखा, "चरमपंथ को बढावा देने वालों को सजा देने के अपने वादे को पूरा करने के लिए धन्यवाद। मुझे भक्त होने पर गर्व है।"

चेतन पटोले ने लिखा, "सभी भारतीयों के लिए गर्व का समय है। हमारी सेना को सलाम है। भारत शेर है और मोदी जी से साबित किया कि वे सिर्फ बात नहीं करते।" ऋषि बग्री ने लिखा, "मोदी ने इस हमले के साथ अपना कडा रुख साबित कर दिया कि मैं देश को झुकने नहीं दूंगा। "
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें