फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात के कच्छ में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर तीन मापी गई भूकंप की तीव्रता; किसी नुकसान की खबर नहीं

Thu, 25 May 2023 10:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

2001 में कच्छ के भुज में भीषण भूकंप आया था। यह पिछली दो सदियों में तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था। तब 13,800 लोगों की जान चली गई थी। इस दौरान 1.67 लाख लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
Earthquake - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के कच्छ जिले में  गुरुवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3 मापी गई। भूकंप का केंद्र भचाऊ के पास था। भूगर्भविज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के मुताबिक, शाम छह बजकर 40 मिनट पर भूकंप आया। इसका केंद्र जिले में भचाऊ से 19 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में था। इस क्षेत्र में 17 मई को भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 4.2 थी।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने बताया कि आज के भूकंप के बाद जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। कच्छ जिला भूगर्भीय हलचल से भरा ‘बहुत जोखिमवाला क्षेत्र’ है। यहां बीच-बीच में कम तीव्रता का भूकंप आता रहता है। इससे पहले 2001 में कच्छ के भुज में भीषण भूकंप आया था। यह पिछली दो सदियों में तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था। तब 13,800 लोगों की जान चली गई थी। इस दौरान 1.67 लाख लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें