डॉ. दवे ने बताया कि यमन में सरकार और हूती विद्रोहियों के बीच 2015 में शुरू हुए गृह युद्ध में घायल हुए 729 लोगों का इलाज दिल्ली के मेडिओर अस्पताल में हुआ है। मंगलवार को नई दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में हुई प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान डॉ. दवे ने बताया कि यमन से उनके पास जमीर नामक मरीज आया, जिसका परिवार अदन शहर छोड़कर अबियन पहुंच गया है। उसने उपचार करने वाले डॉक्टरों को बताया था कि अदन शहर में दहशत इस तरह फैली थी कि कब और कहां विस्फोट होगा? कोई नहीं जानता था।