फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई : शरजील का समर्थन करने वाली उर्वशी चूड़ावाला ने अग्रिम जमानत के लिए लगाई अर्जी

Wed, 05 Feb 2020 09:00 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
उर्वशी चूड़ावाला - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

भड़काऊ भाषण देने के आरोपी शरजील इमाम के समर्थन में नारेबाजी करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता उर्वशी चूड़ावाला पर राजद्रोह की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उर्वशी चूड़ावाला ने मुंबई सेशंस कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है।

विज्ञापन


इस मामले में चूड़ावाला और 50 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों ने जेएनयू छात्र इमाम के समर्थन में एक फरवरी को आजाद मैदान में एक रैली के दौरान कथित तौर पर नारे लगाए थे। इन लोगों पर आईपीसी की धारा 124 ए राजद्रोह, 152बी, 505 और 34 दफाएं लगाई गई हैं।

बता दें कि मुंबई के आजाद मैदान पर बीते शनिवार ‘क्वीर आजादी मार्च’ के दौरान शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगाने वाली उर्वशी चूड़ीवाला के खिलाफ आजाद मैदान पुलिस थाने में देशद्रोह की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पहले सोमवार सुबह महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया था कि उर्वशी ने कुछ लड़कियों के साथ मिलकर देश-विरोधी नारे लगाए थे। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन


देशमुख ने कहा, पुलिस ने वीडियो फुटेज की जांच के बाद उर्वशी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, भाजपा नेता किरीट सोमैया ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। मुंबई में हर साल एलजीबीटी समुदाय के अधिकारों को लेकर 'क्वीर आजादी मार्च' निकलता है। हमसफर ट्रस्ट की ओर से आयोजित यह मार्च अगस्त क्रांति मैदान में निकाला जाता है, लेकिन इस बार पुलिस ने आजाद मैदान में मार्च निकालने को कहा था। 

साथ ही पुलिस ने सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दे पर नारेबाजी न करने की हिदायत भी दी थी, लेकिन मार्च के दौरान शरजील के समर्थन में जमकर नारे लगे।

आयोजकों ने की थी नारेबाजी की निंदा 

क्वीर आजादी के आयोजकों ने नारेबाजी से खुद को अलग कर लिया था। समलैंगिक संगठन की ओर से बयान जारी कर भड़काऊ और कट्टरपंथी नारों की कड़ी निंदा की गई थी। बता दें कि शरजील इमाम ने दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन में असम को भारत से अलग करने की बात कही थी। उसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे बिहार से गिरफ्तार किया था। इमाम इन दिनों दिल्ली पुलिस की रिमांड में है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें