मध्यप्रदेश में उज्जैन के पास शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देवास रोड पर ये हादसा शनिवार सुबह साढ़े तीन बजे उस वक्त हुआ जब देवास की तरफ से आ रही एक पिकअप ट्रक से भिड़ गई। इस दर्दनाक हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
सूत्र बताते हैं कि हादसे में मरने वाले लोग मजदूरी के लिए जा रहे थे। घायलों को उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीएम के मुताबिक उज्जैन से 8 किमी देवास रोड पर चदेसरा के पास राजस्थान के बांसवाड़ा से एक पिकअप जा रही थी। गाड़ी में 25 लोग सवार थे।
मृतकों के शव को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।