फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के झूठे आरोप में फंसा युवक दो साल बाद बरी, जानिए नाबालिग लड़की के षड्यंत्र की कहानी

Fri, 26 May 2017 05:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
supreme court
विज्ञापन
दो साल जेल में बिताने के बाद एक शख्स को कोर्ट ने बरी कर दिया। उस पर नाबालिग लड़की ने रेप का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में जांच के दौरान लड़की ने खुलासा किया कि दोनों ने आपसी सहमति से संबंध बनाए थे।
विज्ञापन


मामला मुंबई के भांडुप का है। लड़की ने 23 साल के अपने मित्र पर जबरन रेप का आरोप लगाया था। लड़की के घर पर दोनों को आपत्तिजनक हालात में पकड़े जाने के बाद युवक पर रेप का केस दर्ज किया गया था।

लड़की ने पकड़े जाने के बाद एक के बाद कई झूठ बोले लेकिन अंत में उसने खुलासा किया कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और आपसी रजामंदी से संबंध बनाए थे।
विज्ञापन


घटना 29 अप्रैल की है, थॉयराइड की बीमारी से ग्रस्त- लड़की की मां के इलाज के लिए पूरा परिवार अस्पताल गया था, लेकिन जब वह वापस घर लौटे तो लड़की डरी हुई थी और पर्दे की तरफ इशारा कर रही थी। जिसके बाद परिवार ने पर्दे के पीछे देखा तो वह शख्स वहां छिपा हुआ था। जिसके बाद उसे पुलिस के पास ले जाया गया जहां पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पीओसीएसओ) अधिनियम के तहत उस पर केस दर्ज किया गया।

हालांकि जांच के दौरान लड़की ने खुलासा किया कि उसका दो बार रेप किया गाय, जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। 

हालांकि जब लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया तो उसने खुलासा किया की वह उस शख्स से प्यार करती है।

साथ ही में जांच में पाया गया कि लड़की के प्राइवेट पार्ट में भी किसी तरह की चोटें नहीं थी। जिसके बाद कोर्ट ने लड़की के झूठ और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उस शख्स को बरी करने का फैसला किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें