फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में ट्रांसजेंडर लोगों को मिलेगी मासिक पेंशन, 5000 को होगा लाभ

Sat, 04 Jul 2020 06:48 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
ट्रांसजेंडर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ट्रांसजेंडर को लेकर ओडिशा सरकार ने अपने पुरानी योजना में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। सरकार के मुताबिक जरूरतमंदों को मासिक पेंशन देने वाली समाज कल्याण योजना में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को भी शामिल करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


सामाजिक सुरक्षा और दिव्यांग जन सशक्तीकरण मंत्री अशोक पांडा ने बताया कि करीब 5,000 ट्रांसजेंडर लोगों को उनकी आयु के आधार पर 500 से 900 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। पांडा ने कहा कि इस योजना के तहत पंजीकरण के लिए ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बेसहारा बुजुर्गों, दिव्यांग जन और विधवाओं को वित्तीय मदद देने वाली मधु बाबू पेंशन योजना के लाभार्थियों में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को भी शामिल किए जाने को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि यह फैसला 2019 विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीजद के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों के मद्देनजर किया गया है।
विज्ञापन


ट्रांसजेंडर लोगों के संघों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। 

पांडा ने बताया कि ओडिशा सरकार ने कोविड-19 संकट के मद्देजनर इस योजना के मौजूदा 48 लाख लाभार्थियों को एक-एक हजार रुपये की एक बार अतिरिक्त सहायता देने का भी फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें