फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के 2104 जवानों का हुआ आईबी में तबादला, भारत-चीन सीमा पर होंगे तैनात

Wed, 17 Oct 2018 04:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश से लगती नेपाल और चीन की करीब 15000 किमी लंबी सीमा पर खुफिया तंत्र को सरकार मजबूत करने जा रही है। इसके लिए असैन्य क्षेत्रों में कार्यरत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 2000 से अधिक कर्मियों को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में भेजने को गृह मंत्रालय ने हरी झंडी दे ही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय ने 12 अक्टूबर को एसएसबी के 2104 कर्मियों को तुरंत आईबी में स्थानांतरण करने के आदेश दिए हैं। आदेश के तहत एसएसबी के 24 कैडर में से 19 को आईबी में भेजा जाएगा।

इस माह की शुरुआत में गृह सचिव राजीव गाबा,आईबी के निदेशक राजीव जैन और एसएसबी के डायरेक्टर जनरल एसएस देशवाल के बीच हुई बैठक के बाद स्थानांतरण का यह फैसला लिया गया था। जिसे अब गृह मंत्रालय ने अपनी स्वीकृति दे दी है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि साल 2016 में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने तत्कालीन गृह सचिव राजीव महर्षि को सीमाओं पर खुफिया तंत्र को मजबूत करने लिए मानव संसाधन का सही उपयोग करने को लिखा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें