भारत में बुलेट ट्रेन ही नहीं अब मैगनेटिक लेविटेशन (मैग्लेव) तकनीक से भी ट्रेन चलाने की कवायद शुरू हो गई है। भारतीय रेलवे मैग्लेव ट्रेन चलाने के लिए कदम बढ़ा दिए है। इस तकनीक पर ट्रेन चलाने के लिए ना केवल विदेशी कंपनी बल्कि भारत की चार कंपनियों ने भी इच्छा जाहिर की है।
मैग्लेव तकनीक पर भारत में ट्रेन चलाने के लिए रेलवे मंत्रालय ने एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट विभिन्न कंपनियों से मांगा था। इसमें अमेरिकन मैग्लेव टेक्रॉलोजी (यूएसए) व स्वीसरैपीड एसजी (स्वीट्जरलैड) ने भारत में इस तकनीक पर ट्रेन चलाने की पहल की है।
इनके अलावा भारत की चार कंपनी ने भी इस तकनीक पर ट्रेन चलाने के लिए इच्छा जाहिर की है। इनमें भारत हेवी इलेक्ट्रिकलस लिमिटेड, एंजील सेतू प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद की मेधा सर्वो ड्राइव प्राइवेट लिमिटेड और गुडग़ांव की शरद एम मार्थे कंपनी ने भी इस ट्रेन को चलाने के लिए रूचि दिखाई है।