अजय वॉरियर 2017 के तहत भारत और ब्रिटिश सैनिकों ने राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक साथ युद्धाभ्यास किया। इस दौरान भारतीय वायु सेना के प्रतिनिधि द्वारा विशेष हेलीबॉर्न ऑपरेशन के बारे में बताया गया।
सैनिकों ने सभी नियमों को फॉलो किया और अपने टारगेट को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़े। अभ्यास के दौरान हेलीकॉप्टरों से सैनिक उतरते दिखाई गिए। सैनिकों के हाथ में बंदूक थीं और वह बिलकुल जैसा युद्द में होता है ऐसे ही एक्शन में नजर आए।
पढ़ें- ग्लाइड बम का सफल परीक्षण, जल्द सेना में होगा शामिल
बता दें कि अजेय वॉरियर -2017 युद्धाभ्यास की शुरुआत 1 दिसंबर को हई थी। इस युद्धाभ्यास में भारतीय सेना की ओर से राजपूताना राईफल्स की 20वीं बटालियन की एक कंपनी और ब्रिटिश सेना की ओर से रॉयल एंगलियन रेजीमेंट की पहली बटालियन हिस्सा ले रही हैं।
Ajeya Warrior 2017: Indian & British troops were briefed about special heliborne operations by reps of Indian Air Force & were taught methods of insertions. Troops were rehearsed in mounting and dismounting which was followed by actual practice of intended target area. #Rajasthan pic.twitter.com/qyRS5nXMTM— ANI (@ANI) December 9, 2017