फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जनवरी से महंगा हो जाएगा रेल से सफर, जानिए टिकट की कीमत में आएगा कितना अंतर

Tue, 05 Jan 2021 07:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

भारतीय रेलवे जल्द ही उन ट्रेनों के संचालन को दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जो कोरोना वायरस महामारी की वजह से रोक दी गई थीं। हालांकि, इन ट्रेनों के चलने से पहले ही छह जनवरी से कई ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी होने जा रही है। इसके साथ ही सीट आरक्षण अनिवार्य रहेगा क्योंकि इससे यात्रियों की संख्या के दबाव में कमी आएगी।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार सभी टिकटों की कीमत में 15 रुपये का आरक्षण शुल्क शामिल किया जाएगा। आरक्षण ऑनलाइन या टिकट विंडो से करवाया जा सकता है। हालांकि, टिकट विंडो ट्रेन के चलने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले तक खुली रहेगी। नए दिशा-निर्देशों के आरक्षण अनिवार्य रहेगा, फिर यात्रा की दूरी कितनी भी कम क्यों न हो। 


रेलवे ने जम्मू-कश्मीर और उधमपुर के लिए भी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। अभी तक बंद पड़ी ट्रेनों के एक फरवरी से शुरू होने का अनुमान है। पटना, दुर्ग, वाराणसी, अजमेर और नई दिल्ली के लिए सफर करने वालों को इन ट्रेनों का संचालन शुरू होने से सबसे ज्यादा फायदा होगा। इन मार्गों के लिए अभी टिकट के लिए मारामारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें