फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: ट्रेन में मिला बम, धमकी भरे खत में लिखा- दुजाना की शहादत का बदला चुकाना होगा

Thu, 10 Aug 2017 10:18 AM IST
amarujala.com, Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के अमेठी में अकालतख्त एक्सप्रेस में विस्फोटक मिला है। जांच अधिकारियों को विस्फोटक से एक धमकी भरा खत भी मिला है जिसमें लिखा गया है कि 'लश्कर कमांडर अबू दुजाना की शहादत का बदला अब हिंदुस्तान को चुकाना पड़ेगा।'
विज्ञापन


रेलवे पुलिस के अधिकारी सौमित्र यादव ने बताया कि '12318 कोलकाता-अमृतसर ट्रेन के एसी-बी3 कोच में मिला 'संदिग्ध सामान कम तीव्रता का विस्फोटक था जिसे नष्ट कर दिया गया है और ट्रेन को फिर से रवाना किया जा चुका है।'
  Amethi: Letter found with the suspected object in Amritsar-bound Akal Takhat Express late night. pic.twitter.com/xq7NhG0QzM — ANI UP (@ANINewsUP) August 10, 2017
विज्ञापन

रात करीब एक बजे बम की सूचना मिलते ही आनन-फानन में ट्रेन को अमेठी रेलवे स्टेशन पर रोका गया। जिसके बाद बम निरोधक दस्ता और अमेठी पुलिस मौके पर पहुंची। बम मिलते ही सुरक्षाबलों ने स्थान को घेर लिया और गहन तलाशी ली गई। 
  Amethi (UP): Suspected object found in Amritsar-bound Akal Takhat Express late night, two coach vacated, police, BDS on spot. pic.twitter.com/QfltSl5Lcg — ANI UP (@ANINewsUP) August 10, 2017
बता दें कि यह ट्रेन कोलकाता से अमृतसर जा रही थी। रात करीब एक बजे ट्रेन में मौजूद एक यात्री ने संदिग्ध सामान की सूचना पुलिस को दी। बम की सूचना मिलते ही पूरी ट्रेन को खाली करवा दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें