फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Accident: बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई नौ, 36 लोग घायल

Fri, 14 Jan 2022 09:05 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Bikaner Guwahati Express Train Accident: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में बीकानेर-गुवाहाटी ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के दोमोहानी में हुआ ट्रेन हादसा। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के दोमोहानी में गुरुवार को पटना से गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में अब तक 9 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 36 लोग घायल हैं। ये हादसा गुरुवार शाम करीब पांच बजे हुआ। घटना में ट्रेन के करीब 12 डिब्बों पर असर पड़ा। आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद घटनास्थल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि दोमोहानी के सबसे करीब जलपाईगुड़ी स्टेशन है। यहां से एक राहत ट्रेन के साथ एंबुलेंसों को भी भेजा गया है। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं। ट्रेन हादसे में घायल हुए लोगों को मैनागुड़ी अस्पताल और जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल भेजा गया है। 

 पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, "रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और पश्चिम बंगाल में ट्रेन दुर्घटना के मद्देनज़र स्थिति का जायजा लिया। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।"
विज्ञापन


वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना पर ट्वीट कर कहा, "मैंने पीएम मोदी से बात की है और उन्हें बचाव कार्यों से अवगत कराया है। मैं व्यक्तिगत रूप से त्वरित बचाव कार्यों के लिए स्थिति की निगरानी कर रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा,"गैस कटर से बाहर निकालने वाली टीमें और सभी बड़े अधिकारी घटनास्थल पहुंच रहे हैं। हमारी कोशिश है कि बचाव कार्य जल्द पूरा हो। मैं कल सुबह घटनास्थल पर पहुंचुंगा।



जिस वक्त यह ट्रेन हादसा हुआ उस वक्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोरोनावायरस के हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा कर रही थीं। हादसे की जानकारी मिलते ही सीएम ने अधिकारियों से राहत-बचाव कार्य तेज करने के लिए कहा है। साथ ही कोलकाता से इस घटना पर नजर रखने की बात भी कही है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें