दक्षिण-पूर्वी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में गुरुवार को एक ट्रेन पटरी से उतर गई। इस भीषण हादसे के चलते 50 लोगों की मौत हो गई। मानवीय कार्यों के मंत्री स्टीव एमबिकयी ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'एक और हादसा! मयीबारिदी के पास तंगानयिका (प्रांत) में सुबह तीन बजे एक ट्रेन पटरी से उतरी। अनुमानित आंकड़ा 50 की मौत और कई अन्य घायल।'