पहली ट्रेन-18 को महज 18 महीने के रिकॉर्ड समय में बनाया गया था। हालांकि मंत्रालय को 97 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस ट्रेन के निर्माण में इलेक्ट्रिकल उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में कथित भेदभाव की 25 शिकायत मिली थी।
दूसरी ट्रेन-18 अगले महीने से जाएगी वैष्णो धाम
बता दें कि पहली ट्रेन-18 यानी वंदे भारत एक्सप्रेस को इस साल की शुरुआत में दिल्ली से वाराणसी के बीच में चलाया गया था, जो यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय साबित हुई थी। दूसरी ट्रेन-18 भी पूरी तरह तैयार हो चुकी है और उसे अगले महीने वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली से कटरा के बीच चलाए जाने की संभावना है।