फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राई : 29 दिसंबर के बाद नए नियम की वजह से टीवी पर सेवा बाधित नहीं होगी

Thu, 27 Dec 2018 09:03 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बुधवार को 29 दिसंबर के बाद लागू होने वाले नए नियमों को लेकर स्पष्ट किया है कि इसकी वजह से टीवी सेवा बाधित नहीं होगी। यानी टेलीविजन पर मौजूदा सब्सक्राइब्ड चैनल ब्लैक आउट नहीं होंगे। 

विज्ञापन


यह स्पष्टीकरण ट्राइ ने इसलिए दिया है क्योंकि सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि 29 दिसंबर के बाद टेलीविजन पर ब्लैकआउट हो सकता है। ट्राइ का कहना है कि रेग्युलेटर फ्रेमवर्क के लागू होने के बाद टीवी सेवा में कोई परेशानी नहीं आएगी। बता दें ट्राइ ने लोकल केबल ऑपरेटर्स और मल्टी सर्विस ऑपरेटर्स को 29 दिसंबर से नया टैरिफ सिस्टम लागू करने का आदेश दिया है।

नए नियमों के तहत आप अपनी पसंद के चैनल चुन सकेंगे और आपको केवल उन्हीं चैनलों के लिए भुगतान करना होगा। इससे नए साल में आपके टीवी देखने का खर्च बढ़ सकता है। देश के सबसे बड़े टीवी ब्रॉडकास्टर जी और केबल कंपनी हैथवे ने तो अपनी प्राइस लिस्ट की घोषणा भी कर दी है। इलेक्ट्रॉनिक प्रोग्राम गाइड के जरिए हर चैनल पर उसकी कीमत लिखी होगी। आप अपनी पसंद से उसे चुन सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें