फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस मूव्स के जरिए ट्रैफिक कंट्रोल करते हैं प्रताप चंद, देखें वीडियो

Tue, 11 Sep 2018 03:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा के भुवनेश्वर में एक 33 वर्षीय होमगार्ड प्रताप चंद को ट्रैफिक पुलिसकर्मी के तौर पर तैनात किया गया है। इस दौरान वह खास तरीके से ट्रैफिक को कंट्रोल कर रहे हैं। वह ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए अलग-अलग तरह के डांस मूव्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
प्रताप चंद का कहना है कि 'मैं अपने डांस मूव्स से मैसेज देता हूं। लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं, लेकिन मेरे स्टाइल से लोग आकर्षित होते हैं और नियमों का पालन करना शुरू कर देते हैं।'

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब ग्रीन सिग्नल होता है तो प्रताप  चंद अपने ही अनोखे अंदाज में लोगों को निकलने का इशारा करते हैं। वहीं जब रेड सिग्नल होता है तो वह डांस करते हुए लोगों को रुकने के लिए बोलते हैं। जब वह डांस करते हैं तो लोग सिग्नल तोड़ने की बजाय रुक जाते हैं और उनका डांस देखने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें