फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST के खिलाफ आज व्यापारियों की देशव्यापी हड़ताल, सुनसान रहेंगे बाजार

Fri, 30 Jun 2017 05:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के तहत प्रस्तावित दरों व विसंगतियों के विरोध में 30 जून को देशभर के व्यापारी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल का आह्वान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से किया गया है। दिल्ली के अधिकतर बाजार भी शुक्रवार को बंद रहेंगे। कारोबारियों का कहना है कि वे  जीएसटी की दरों को लेकर परेशान हैं, इसलिए हड़ताल में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने बताया कि सरकार की तरफ से उनपर हड़ताल वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन इस मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और समस्त भारत के व्यापारी शुक्रवार को अपना कामकाज ठप रखेंगे। 

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु जैसे कई राज्यों के कारोबारियों ने बंद का समर्थन किया है और लगभग पूरे देश में शुक्रवार को व्यापार ठप रहेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को कारोबारी दिल्ली में धरना-प्रदर्शन भी करेंगे। दिल्ली के विभिन्न बाजारों के कारोबारी संगठनों ने बंद को समर्थन देने की घोषणा की है। कनफेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के नेताओं ने दावा किया कि वे हड़ताल में शामिल होने जा रहे हैं। चांदनी चौक सर्व व्यापार मंडल, दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन, गांधी नगर, टैंक रोड के दुकानदार भी हड़ताल में शामिल हो सकते हैं।

जिन कारोबारी संगठनों ने बंद का समर्थन किया है, उनमें कश्मीरी गेट स्थित ऑटोमोटिव पार्ट्स मर्चेन्ट एसोसिएशन, मोरी गेट स्थित ट्रैक्टर पार्ट्स एसोसिएशन, करोल बाग स्थित दिल्ली स्कूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन, नया बाजार ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन, खारी बावली टिंबर मर्चेंट एसोसिएशन, सर्व व्यापार मंडल, कैमिकल मर्चेंट एसोसिएशन, ड्राई फ्रुट्स एसोसिएशन, ऑल इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिशन, ऑल इंडिया हैंड बैग्स एसोसिएशन, गोटा जरी एसोसिएशन, दिल्ली फुटवियर एसोसिएशन, पेपर मर्चेंट एसोसिएशन व कंप्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें