फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

रेल में नेताओं की नकल कर सोशल मीडिया पर फेमस हुआ था ये खिलौने वाला, अब हुआ गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 01 Jun 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खिलौने बेचने वाला गिरफ्तार - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक खिलौने वाले की वीडियो काफी वायरल हुई है। जिसमें वह खिलौने बेचते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केजरीवाल तक की नकल कर रहा है। अब इस खिलौने वाले को रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। खिलौने वाले की पहचान अविनाश दुबे के तौर पर हुई है। जो बनारस का रहने वाला है। 



आरपीएफ ने दुबे पर रेल में अवैध रूप से घुसने, शोर शराबा करने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने सहित कई अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज की है। उसके खिलाफ गैर कानूनी रूप से सामान बेचने का भी मामला दर्ज हुआ है। 


वायरल वीडियो करीब छह मिनट का है। जिसमें दुबे अपने अंदाज में लोगों को खिलौने बेच रहा है। जब वो ट्रेन के एक कोच में खिलौने बेच रहा था तभी वहां किसी ने वीडियो रिकॉर्ड किया। जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया।




हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों ने इस खिलौने वाले को खूब पसंद किया है। जानकारी के मुताबिक अविनाश गुजरात के वलसाड आया था। और यहां से उसने सूरत में रेलों में खिलौने बेचने का काम शुरू कर दिया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next