फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आसमान से होगा ताज का दीदार, हेलीकॉप्टर से देखेंगे ताज की खूबसूरती

Sat, 22 Oct 2016 06:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
- फोटो : Getty images
विज्ञापन
अगर पर्यटन संस्थाओं के प्रस्ताव और प्रशासन की कवायद को हरी झंडी मिल जाती है तो आने वाले समय में पर्यटक हेलीकॉप्टर से ताजमहल और फतेहपुर सीकरी का दीदार कर सकेंगे। इतना ही नहीं, ताज के साये में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ लंच और डिनर का भी लुत्फ ले सकेंगे। इसके लिए महताब बाग और ग्यारह सीढ़ी के बीच व्यू प्वाइंट विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


ताजमहल के पार्श्व में महताब बाग और ग्यारह सीढ़ी वाले क्षेत्र को विकसित करने के लिए शुक्रवार को टूरिज्म गिल्ड और होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के सदस्यों के साथ जिलाधिकारी गौरव दयाल और आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अजय यादव ने विचार-विमर्श किया। 

इसमें ताज खेमा की तरह से ग्यारह सीढ़ी के पास एडीए द्वारा विकसित क्षेत्र को ताज व्यू प्वाइंट के रूप में स्थापित करने पर मंथन हुआ। इसके लिए यहां ताज के पार्श्व में योगा के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों कराए जाने पर सहमति बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की भी योजना है

जिससे कि पर्यटक यहां अधिक से अधिक समय गुजार सकें। इससे पर्यटकों को तो अलग अनुभूति होगी ही, यमुनापार के क्षेत्र का भी विकास होगा। इसके लिए संबंधित विभागों की अनुमति ली जाएगी। 

एडीए सचिव राजकुमार ने बताया कि महताब बाग से पहले हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की भी योजना है। अगर, अनुमति मिल जाती है तो ताजमहल और फतेहपुर सीकरी के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। इससे पर्यटक ताज, सीकरी के अलावा अन्य स्मारकों का भी हेलीकॉप्टर से दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें