फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाखापट्टनम : टूरिस्ट बस खाई में गिरने से पांच मुसाफिरों की मौत, 13 घायल

Sat, 13 Feb 2021 08:01 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
विज्ञापन
विशाखापट्टनम में बस खाई में गिरी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विशाखापट्टनम में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। शुक्रवार देर रात एक टूरिस्ट बस विशाखापट्टनम के अरकू के पास अनंतगिरी में खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि इस बस में 30 लोग सवार थे। विशाखापट्टनम इलाके के डीआईजी रंगा राव ने बताया कि घटनास्थल पर टीम पहुंच चुकी है और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा एक और वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि राष्ट्रीय आपदा राहत बल और राज्य अग्निशमन सेवा कर्मचारियों की ओर से बचाव कार्य किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों की माने तो बस में सवार यात्री तेलंगाना के रहने वाले हैं, जो पहाड़ी इलाके अरकू को देखने आए थे। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि विशाखापट्टनम में हुए बस हादसे से आहत हूं, जिन लोगों ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई है, उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। घायलों के लिए प्रार्थना कि वो जल्द ठीक हो जाएं। 
विज्ञापन




इसके अलावा आंध्र प्रदेश के विपक्षी पार्टी के नेता चंद्रबाबू नायडु ने भी इस हादसे के प्रति अपना दुख प्रकट किया है। चंद्रबाबू नायडु ने ट्वीट किया कि अरकू घाट रोड में हुए भीषण बस दुर्घटना से बेहद दुख पहुंचा है। मैं मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। 

टीआरएस नेता केटी रामा राव ने ट्विटर के जरिए कहा कि अरकू में हुए बसे हादसे को लेकर चिंतित हैं और उन्होंने आंध्र प्रदेश सरकार से हर संभव मदद प्रदान करने की अपील की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें