फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tourism Sector Budget 2022: पर्यटन क्षेत्र के बजट में 18.42 फीसदी की बढ़ोतरी, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर को आठ रोपवे की सौगात 

Wed, 02 Feb 2022 04:15 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के बजट में 18.42 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इसमें सबसे खास पर्वतमाला योजना है। महामारी के बीच पर्यटन को रफ्तार देने के लिए पर्वतमाला योजना बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। खास बात यह है कि महिला पर्यटकों की सुरक्षा पर 5.27 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
शिमला में रोपवे। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी राज्यों को केंद्रीय बजट 2022-23 में आठ रोपवे की सौगात मिली है। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और नॉर्थ-ईस्ट के पहाड़ी राज्य शामिल हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के मकसद से पर्वतमाला योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


महामारी के बीच पर्यटन को रफ्तार देने के लिए पर्वतमाला योजना बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। खास बात यह है कि महिला पर्यटकों की सुरक्षा पर 5.27 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के बजट में 18.42 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इसमें सबसे खास पर्वतमाला योजना है। राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम के तहत पर्वतमाला को पीपीपी मोड से चलाया जाएगा। इसी साल यानी 2022-23 में इन पहाड़ी राज्यों में 60 किलोमीटर लंबे आठ रोपवे परियोजनाओं को शुरू किया जाना है।
विज्ञापन


पहाड़ी राज्यों में सड़क निर्माण काफी मुश्किल होता है। ऐसे में रोपवे से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे रोजगार के मौके भी उपलब्ध होंगे। इन रोपवे परियोजनाओं को आधुनिक तकनीक पर तैयार किया जाएगा, ताकि सुरक्षा भी बनी रहे।

इसके अलावा महामारी में पर्यटन क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहा है। इसी के चलते प्रति टूर ऑपरेटर, ट्रेवल एजेंट को दस लाख रुपये की गांरटी फ्री लोन योजना का लाभ इसी साल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें