फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन फ्री होंगे देश के धरोहर पर्यटन स्थल

Fri, 07 Oct 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय ने देश के सभी 3,686 धरोहर पर्यटन स्थलों को पॉलीथिन फ्री करने का संकल्प व्यक्त किया है। इसकी शुरुआत 100 पर्यटन स्थलों से हो रही है। 
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, महेश शर्मा ने यहां बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि देश के सभी धरोहर पर्यटन स्थलों को पॉलीथिन फ्री करने की योजना है। लेकिन एक साथ सभी पर्यटन स्थलों पर काम शुरू नहीं हो सकता है। इसलिए 100 आदर्श धरोहर पर्यटन स्थलों से इसकी शुरुआत की जा रही है। इस समय 3,686 पर्यटन स्थलों को धरोहर का दर्जा दिया जा चुका है और इनका प्रबंधन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) करता है। शर्मा के मुताबिक यह शुरुआत उन स्थलों से की जा रही है, जहां पहले से कर्मचारी तैनात हैं। 

उन्होंने बताया कि देश के धरोहर पर्यटन स्थलों पर इस समय कहीं टूटी-फूटी चहारदीवारी है तो कहीं वो भी नहीं है। सभी धरोहर स्थलों पर चहारदीवारी एवं अन्य ढांचागत सुविधाओं की व्यवस्था करने के लिए केंद्र सरकार ने 350 करोड़ रुपये की योजना बनाई है और इसे पूरा करने की जिम्मेदारी नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन, वाप्कोस एवं एक अन्य सरकारी कंपनी को दी गई है। मंत्रालय की योजना है कि सभी पर्यटन स्थलों पर न सिर्फ जरूरी ढांचागत सुविधाएं विकसित की जाएं, बल्कि वहां पर्यटकों के मित्रवत टूरिस्ट गाइड भी तैनात हों। इसलिए गाइडों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें