फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कर्ट पर दिए बयान को लेकर पर्यटन मंत्री ने दी सफाई, कहा मेरी भी बेटियां हैं

Mon, 29 Aug 2016 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी महिला पर्यटकों को स्कर्ट न पहनने की 'सलाह' देकर विवादों में घिरे केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) डा. महेश शर्मा ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह 'एडवाइजरी' केवल धार्मिक जगहों के लिए थी ताकि पवित्र स्थानों की शुद्धता बनी रहे। केंद्रीय ने कहा, 'मैंने केवल इतना ही कहा था कि अगर वे कि मंदिर जाती हैं तो उन्हें जूते बाहर उतारने चाहिए, गुरुद्वारे में सिर ढक लेना चाहिए।' महेश शर्मा ने कहा, 'मैं धार्मिक जगहों के बारे में बात कर रहा था। मेरी भी दो बेटियां हैं... मैंने यह कभी नहीं कहा कि किसी व्यक्ति को क्या नहीं पहनना चाहिए।'
विज्ञापन


शर्मा ने कहा था कि छोटी जगहों पर पर्यटक रात में अकेले न निकलें। महिला पर्यटक स्कर्ट न पहनें। ताजमहल के निरीक्षण को आगरा आए केंद्रीय मंत्री पर्यटकों के साथ बढ़ रही घटनाओं की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को गिना रहे थे। इसी बीच उन्होंने यह बयान दिया था।

सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यटकों की मदद के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गईं तीन सुविधाएं गिनाईं। इसमें पहली सुविधा 12 भाषाओं में हेल्पलाइन शुरू करने की थी। उनका दावा है कि विश्व के किसी भी देश में इतनी भाषाओं में कोई हेल्पलाइन नहीं चल रही।
विज्ञापन


उन्होंने दूसरी सुविधा गिनाते हुए कहा कि विदेशी पर्यटकों को एयरपोर्ट पर ही एक किट उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें एक कार्ड दिया जा रहा है, जिस पर ‘क्या करें, क्या न करें’ बताया गया है।
विज्ञापन

महिला पर्यटक स्कर्ट न पहनें

- फोटो : file photo
उन्होंने कहा कि साथ ही पर्यटकों को आगाह किया जाता है कि छोटी जगहों पर रात में अकेले न निकलें। साथ ही महिला पर्यटक स्कर्ट न पहनें। बाद में जब पत्रकारों ने उनके इस जवाब को स्पष्ट करने के लिए कहा तो पर्यटन मंत्री हिचकिचा गए।

उन्होंने कहा कि उनका मतलब ये था कि रात में अकेले निकलते हैं तो ध्यान करके निकलें। साथ ही भारत एक सांस्कृतिक देश है। यहां मंदिरों की अपनी एक संस्कृति है। उन्होंने कहा कि ऐसे में पर्यटकों से यह कहा जाता है कि स्थलों की मर्यादा को ध्यान में रखकर ड्रेस कोड चुनें।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने तीसरी सुविधा विदेशी पर्यटकों को 50 रुपये का प्रीपेड कूपन देने की गिनाई। इसका इस्तेमाल वे फ्लाइट में भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें