फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 68 लाख से अधिक लोगों को लगा कोरोना का टीका, 30 लोग हुए बीमार

Wed, 10 Feb 2021 07:43 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में आज कोरोना टीकाकरण का 26वां दिन है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार को कुल 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण का कार्य किया गया। आज कुल 2,15,133 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं 16 जनवरी से अब तक कुल 68,26,898  स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड वैक्सीन का पहला डोज दिया गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगने के बाद अब तक कुल 30 लोगों को अस्पताल मां भर्ती करवाना पड़ा है जिनमें से 19 को छुट्टी दे दी गई है।

कोरोना संक्रमितों की संख्या घटकर 1,41,511 हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर अब 1,41,511 रह गई है, जबकि 33 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में कोरोना के पांच हजार से कम उपचाराधीन मामले हैं।

मंत्रालय के अनुसार, दमन-दीव एवं दादरा-नगर हवेली में कोविड-19 का एक भी उपचाराधीन मामला नहीं है। इसने कहा कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,067 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 13,087 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मामलों में से 71 प्रतिशत केरल और महाराष्ट्र से हैं। 
विज्ञापन


इन 19 राज्यों में मौत का कोई भी नया मामला नहीं
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। ये राज्य उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, झारखंड, पुडुचेरी, मणिपुर, नागालैंड, लक्षद्वीप, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और दमन-दीव एवं दादरा-नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लद्दाख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें