फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army Chopper Crash: मार्च 2017 से अब तक 15 सैन्य हेलिकॉप्टर हादसों में गईं 31 जानें, रक्षा राज्य मंत्री ने लोकसभा में दी जानकारी

Fri, 17 Dec 2021 10:54 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहला चीता हेलिकॉप्टर 15 मार्च 2017 को दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, इसमें एक भी मौत नहीं हुई थी। थल व वायु सेना के सात सात और नौसेना का एक हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ।
विज्ञापन
वायुसेना का Mi विमान दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि मार्च 2017 के बाद से अब तक देश में 15 सैन्य हेलीकॉप्टर हादसे हुए जिनमें 31 लोगों की जान गई। यह हादसे भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों को मिलाकर हुए हैं। इनमें 8 दिसंबर को कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त एमआई-17वी5 समेत इस श्रेणी के तीन, चार एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर, चार चीता, दो एएलएच, एक एमआई 17 और एक चेतक हेलिकॉप्टर शामिल हैं। 

विज्ञापन


कुल 31 मौतें हुई
पहला चीता हेलीकॉप्टर 15 मार्च 2017 को दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, इसमें एक भी मौत नहीं हुई थी। थल और वायु सेना के सात-सात और नौसेना का एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट सदन में एक प्रश्न का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। कुल हादसों में 31 की मौत हुई और 20 लोग हादसे का शिकार हुए। इनमें 8 दिसंबर को कुन्नूर हादसे का शिकार हुए 14 जवान भी शामिल हैं। इस हादसे में देश के सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 12 जवानों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें