फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: कोलकाता में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, जानें देश में मौसम का हाल

Fri, 29 Jul 2022 02:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

महानगर के धर्मतल्ला, दक्षिण कोलकाता व आसपास के इलाकों में करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे कोलकाता के विभिन्न इलाकों में जल जमाव हो गया। देश के कई अन्य हिस्सों में भी आज झमाझम बारिश हुई। आइये जानते हैं देश के मौसम का हाल और कहां कहां बारिश हुई।

विज्ञापन
heavy rainfall in kolkata today - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को एक घंटे से ज्यादा समय तक भारी बारिश हुई। इस कारण सड़कें जलमग्न हो गईं। कई जगह जाम की स्थिति बनी। देश के कई अन्य हिस्सों में भी आज झमाझम बारिश हुई। आइये जानते हैं देश के मौसम का हाल और कहां कहां बारिश हुई।

विज्ञापन

महानगर के धर्मतल्ला, दक्षिण कोलकाता व आसपास के इलाकों में करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे कोलकाता के विभिन्न इलाकों में जल जमाव हो गया। इससे लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। सड़कों पर लंबा जाम लग गया। कई वाहन पानी में डूबने से बंद हो गए। 

दिल्ली एनसीआर में झमाझम
इधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी शुक्रवार दोपहर भारी बारिश हुई। इससे उमस से राहत मिली। एनसीआर के दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद आदि शहरों में गुरुवार रात भी बारिश हुई थी। हालांकि हल्की बारिश होने के बाद उमस बढ़ गई थी। शुक्रवार सुबह से बादल छाए हुए थे, दोपहर में अचानक बारिश होने से लोगों को उमस से भारी राहत मिली है। हालांकि सड़क पर जलभराव होने से समस्या भी पैदा हो गई है।
विज्ञापन


हिमाचल में बादल फटे
उधर, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। वीरवार को कुल्लू जिले के निरमंड विकास खंड की बागा सराहन पंचायत और चौपाल के रेवलपुल में बादल फटने  से भारी तबाही मची है। इसमें कई परिवार बेघर हो गए हैं तो वहीं सड़क अवरुद्ध  होने से हजारों पेटी सेब फंस गया है। दोनों क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश से क्षेत्र के लोग बुरी तरह से सहमे हुए हैं। पहली घटना बागासराहन के के चनाईगाड़ की है, जहां सुबह करीब 5:00 बजे बादल फट गया।

उत्तराखंड में चार दिन भारी बारिश के आसार
गंगा के मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों तक बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।  मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के देहरादून, नैनिताल, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और बागेश्वर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

यहां होगी बारिश

  • मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। लखनऊ में आज से 31 जुलाई तक तेज बारिश का पूर्वानुमान है।
  • स्काईमेट के मुताबिक आज पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछेक स्थानों पर बारिश होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें