फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पत्नी ऐसी भी: शादी की सालगिरह पर 'मौत', तलाश में खर्च हुए एक करोड़, मिली तो पता चला- वो किसी और की थी

Fri, 29 Jul 2022 01:35 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम

सार

पत्नी को काफी तलाशने के बाद पति को लगा की वह शायद बीच में डूब गई होगी। इससे वह काफी परेशान हो गया और नौसेना, मरीन पुलिस, गोताखोरों व मछुआरों से सहायता मांगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी गुमशुदा पत्नी को तलाशने के लिए जीवन की सारी कमाई लगा दी। गोताखोर, नौसेना, मरीन पुलिस, हेलिकॉप्टर तक से उसकी तलाश हुई, लेकिन जब पत्नी मिली तो उसके पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पत्नी के तलाशी अभियान में पति ने करीब एक करोड़ रुपये खर्च कर डाले। जब पत्नी मिली तो वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ थी। इसके बाद पति को गहरा धक्का लगा है। 

सालगिरह मनाने पत्नी संग आया था 
जानकारी के मुताबिक, पति अपनी सालगिरह पर पत्नी को सप्राइज देना चाहता था। वह विशाखापट्टनम में अपनी पत्नी के साथ आया था। इसके बाद दोनों बीच पर गए और मोहब्बत का इजहार किया। पति के फोन पर किसी का कॉल आया और वह बातों में मशगूल हो गया। इस दौरान पत्नी अपने फोन से सेल्फी लेने लगी। बात खत्म करने के बाद जब वह पलटा, तो पत्नी वहां से गायब थी। 
विज्ञापन


पति को लगा डूब गई पत्नी 
पत्नी को काफी तलाशने के बाद पति को लगा की वह शायद बीच में डूब गई होगी। इससे वह काफी परेशान हो गया और नौसेना, मरीन पुलिस, गोताखोरों व मछुआरों से सहायता मांगी। इसमें करीब एक करोड़ रुपये का खर्च आया। 

ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिली पत्नी 
काफी तलाश करने के बाद भी जब पत्नी नहीं मिली तो पति निराश हो गया। हालांकि, बाद में वह नेल्लोर में मिली। जब वह पत्नी को लेने पहुंचा तो वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ थी। यह देख पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में थ्री टाउन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी व परिवारीजनों को भी सूचना दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें