मौसम: देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल में चूना पत्थर खान ढही, तीन मजदूर दबे; IMD ने क्या कहा?
कई राज्यों में मौसम की मार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मंगलवार को बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। उत्तराखंड के कोटद्वार में भारी बारिश के दौरान पहाड़ों से आए मलबे से एक मकान ढह गया, जिसके मलबे में दबने से एक दो वर्षीय बच्चे और वृद्धा की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष की तलाश जारी है। वहीं एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
ईरान के निशाने पर UAE?: दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलें, एक क्षेत्रीय जल में गिरी; रक्षा मंत्रालय ने खोला राज
ईरान संकट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की ओर मिसाइल खतरे को लेकर जारी अलर्ट के बाद देश के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा दावा किया है। मंत्रालय के मुताबिक, एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान से यूएई की दिशा में दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
झारखंड की 44 परीक्षाएं रद्द: असिस्टेंट प्रोफेसर, सिविल जज से लेकर वन विभाग तक के पद; सरकारी अधिसूचना में क्या?
झारखंड में भर्ती परीक्षाएं रद्द
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
झारखंड सरकार ने देर रात आठ नोटिफिकेशन जारी कर 44 परीक्षाओं को रद्द कर दिया। इनमें वे परीक्षाएं भी शामिल हैं, जो 2014 से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और आउटसोर्स एजेंसी टीडीपीएल द्वारा आयोजित की गई थीं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
Ayodhya: अनिल मिश्रा के करीबी दो कर्मचारी राम मंदिर ट्रस्ट से हटे, परिसर में प्रवेश करने पर रोक
राम मंदिर में दान की राशि के गबन की जांच जारी।
- फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद व्यवस्थाओं में बदलाव का दौर जारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्र के दो और करीबियों को राम मंदिर की व्यवस्था से हटा दिया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
West Asia Tension: जंग के बीच ईरान-ओमान के बीच बातचीत, अमेरिका ने दी बमबारी की धमकी; ट्रंप किस बात पर भड़के?
किस समझौते से परेशान हुआ अमेरिका?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य के संचालन को लेकर बातचीत कर रहे ओमान को बमबारी की धमकी दी है। ओमान ईरान के साथ जहाजों की सुरक्षित आवाजाही का रास्ता निकालने में जुटा है, जबकि अमेरिका इस व्यवस्था के कुछ हिस्सों से नाराज है। ईरान भी अपनी शर्तें पूरी होने तक जलडमरूमध्य खोलने से इनकार कर रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
झारखंड: नहीं थम पा रहा परीक्षा विवाद, अब JSSC-CGL रद्द करने के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरे सफल अभ्यर्थी
झारखंड के कोयला बेल्ट में वसूली रैकेट पर NIA का शिकंजा।
- फोटो : अमर उजाला
रांची की विशेष एनआईए अदालत ने मंगलवार को झारखंड के अम्रपाली-मगध क्षेत्र में कोयला परिवहनकर्ताओं, ठेकेदारों और कारोबारियों को निशाना बनाकर जबरन वसूली का रैकेट चलाने वाले 12 दोषियों को सजा सुनाई। एनआईए ने एक बयान में बताया कि दोषी प्रतिबंधित माओवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के लिए धन जुटा रहे थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
Satyendar Jain Arrested: पूर्व मंत्री को ACB ने किया गिरफ्तार, इस घोटाले में आया नाम; केंद्र पर भड़के केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के टेंडर में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने मंगलवार को दिल्ली की केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सत्येंद्र जैन समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तत्कालीन डीजेबी सीईओ और आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय, बोर्ड के पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव, एएन एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नागेंद्र यादव, यूरोटेक एनवायरमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक राजा कुमार कुर्रा और सृजनहार के प्रोपराइटर पंकज वर्मा शामिल हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
NTA में बड़ा बदलाव: 600 विशेषज्ञ हटे, नई टीम की होगी एंट्री; नए दफ्तर और चार स्तरीय जांच से बदलेगा सिस्टम?
एनटीए
- फोटो : Amar Ujala Graphics
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की परीक्षा व्यवस्था में सरकार ने बड़े बदलावों की घोषणा की है। नई व्यवस्था के तहत प्रश्नपत्रों की जांच के लिए चार स्तरीय प्रक्रिया लागू की जाएगी। इसके अलावा एनटीए की परीक्षा टीम में बदलाव करते हुए 600 विशेषज्ञों को हटाया गया है और नए विशेषज्ञों को शामिल किया जा रहा है। एनटीए के कार्यालयों को नए परिसरों में स्थानांतरित कर वहां सीआईएसएफ की सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
भारत 'टू-स्टेट फॉर्मूले' का समर्थक: फलस्तीनी मंत्री से मिलीं सचिव प्रिया रंगनाथन, कहा- गाजा की स्थिति चिंताजनक
फलस्तीन की विदेश मंत्री और विदेश सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन
- फोटो : एएनआई
भारत ने फलस्तीन में 'बातचीत से दो-राज्य समाधान' के लिए अपने लंबे समय से चले आ रहे समर्थन को दोहराया है। विदेश मंत्रालय की सचिव प्रिया रंगनाथन ने फलस्तीन लोगों के लिए देश के निरंतर समर्थन की पुष्टि की। रंगनाथन 16 से 21 अगस्त तक मिस्र, फलस्तीन और लेबनान की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
महिला कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला: तीसरे बच्चे के जन्म पर मिलेगी एक साल की छुट्टी, तमिलनाडु सरकार का एलान
महिला कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए मातृत्व छुट्टी 12 सप्ताह से बढ़ाकर 365 दिन की जाएगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला: रक्षा बंधन से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून, जबरन धर्मांतरण पर सात साल तक की सजा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने राज्य में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2026 लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। गृह विभाग से 17 अगस्त को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह कानून 28 अगस्त 2026 से प्रभावी हो जाएगा। राज्य सरकार ने अधिनियम की धारा 1(2) के तहत अधिकारों का प्रयोग करते हुए इसके लागू होने की तारीख निर्धारित की है। सरकार के अनुसार, इस कानून का उद्देश्य जबरदस्ती, दबाव, धोखे, प्रलोभन या अन्य अवैध तरीकों से कराए जाने वाले धर्म परिवर्तन पर रोक लगाना है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
Toxic: यश ने बच्चों को दी ‘टॉक्सिक’ से दूर रहने की सलाह; फिल्म के इंटेंस सीन्स को लेकर कही ये बात
यश
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अब क्या फिल्म बच्चों को देखनी चाहिए या नहीं? इसपर यश ने खुलकर बात की है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
IND vs SL: गॉल टेस्ट में जीत के लिए भारत को चाहिए छह विकेट, अंतिम दिन श्रीलंका कर पाएगी वापसी? फिर चमके सुथार
मानव सुथार
- फोटो : PTI
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शिकंजा कस लिया है। भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य रखा। श्रीलंका ने दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। श्रीलंका को अब आखिरी दिन जीत के लिए 288 रन बनाने हैं, जबकि भारत को अगर सीरीज में बढ़त लेनी है तो उसे छह विकेट गिराने होंगे। स्टंप्स के समय धनंजय डि सिल्वा 31 और सोनल दिनुषा 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...