जिम्बाब्वे की करिबा झील में क्षमता से अधिक यात्रियों से भरी नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 27 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार 77 लोगों को बचा लिया गया और उन्हें झील में मौजूद एक द्वीप पर पहुंचाया गया। हादसे के कारणों और लापता लोगों की तलाश को लेकर राहत एवं बचाव अभियान जारी है। अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के चयन के लिए 34 बिंदुओं वाला मूल्यांकन प्रारूप तैयार किया गया था। चयन समिति ने भीड़ प्रबंधन, धार्मिक जुड़ाव और नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों पर अभ्यर्थियों से सवाल किए। अंतिम फैसला श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का होगा और सीईओ को स्वतंत्र रूप से बड़े फैसले लेने का अधिकार नहीं होगा। जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से कथित तौर पर बिना हिसाब की नकदी मिलने के मामले की जांच रिपोर्ट आज लोकसभा में पेश की जाएगी। 14 मार्च 2025 को उनके दिल्ली स्थित आवास में आग लगने के बाद जली हुई नकदी मिलने का आरोप सामने आया था। जस्टिस वर्मा अब इस्तीफा दे चुके हैं। फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली है। दोनों ने करीब 10 साल साथ रहने के बाद पुर्तगाल में निजी समारोह में शादी की, जिसमें उनके पांच बच्चे भी मौजूद रहे। भारतीय रेलवे चालू वित्त वर्ष में करीब 2,700 करोड़ रुपये से 27 नई वंदे भारत ट्रेनें तैयार कर रहा है। वहीं, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के धंसने की प्रारंभिक जांच में पानी जमा होने वाले स्थान पर सड़क धंसने की बात सामने आई है। दिल्ली में चार नए आध्यात्मिक और विरासत पर्यटन सर्किट शुरू किए गए हैं। मुंबई के विलेपार्ले में बहुमंजिला इमारत में आग लगने से दो लोगों की मौत और चार लोग घायल हुए हैं। आइए, विस्तार से देश-विदेश की बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं...
Zimbabwe Boat Tragedy: जिम्बाब्वे की करिबा झील में पलटी नाव, 15 की मौत; 27 लोग अब भी लापता
जिम्बाब्वे में नाव हादसा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जिम्बाब्वे की करिबा झील में क्षमता से ज्यादा यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई। हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी जानकारी देते हुए बताया कि 77 लोगों को बचा लिया गया और उन्हें झील में मौजूद एक द्वीप पर ले जाया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
राम मंदिर: CEO चयन में 34 सवालों की कसौटी, अंतिम फैसला ट्रस्ट का; कार्यकारी को स्वतंत्र निर्णय का अधिकार नहीं
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन की प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के लिए 34 बिंदुओं वाला विस्तृत मूल्यांकन प्रारूप तैयार किया गया था। तीन सदस्यीय चयन समिति (सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, पूर्व वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावड़े और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी) की ओर से लिए गए इंटरव्यू में भीड़ प्रबंधन, धार्मिक जुड़ाव, नेतृत्व क्षमता से जुड़े सवाल पर अधिक जोर रहा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Parliament: जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच रिपोर्ट आज लोकसभा में होगी पेश, इस्तीफे के बाद अब क्या होगा?
क्या नकदी कांड का पूरा सच आएगा सामने?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से कथित तौर पर बिना हिसाब की नकदी मिलने के मामले में जांच अब संसद के पटल तक पहुंच गई है। जांच समिति की रिपोर्ट बुधवार, 12 अगस्त को लोकसभा में रखी जाएगी। यह वही मामला है जिसमें 14 मार्च 2025 की रात उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास में आग लगने के बाद स्टोर रूम से जली हुई नकदी मिलने का आरोप सामने आया था। जस्टिस वर्मा अब न्यायाधीश पद से इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट संसद में पेश की जा रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Ronaldo-Georgina Wedding: आखिरकार जॉर्जिना के हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 10 साल डेट करने के बाद गुपचुप की शादी
रोनाल्डो और जॉर्जिना
- फोटो : instagram
फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब आधिकारिक तौर पर शादीशुदा हो गए हैं। 41 वर्षीय पुर्तगाली सुपरस्टार ने अपनी लंबे समय से पार्टनर रहीं जॉर्जिना रोड्रिगेज को अपना जीवनसाथी बना लिया है। दोनों ने मंगलवार, 11 अगस्त को पुर्तगाल के कास्काइस में एक बेहद निजी सिविल सेरेमनी में शादी की। खास बात यह रही कि इस मौके पर उनके पांच बच्चे भी मौजूद थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Indian Railways: 2,700 करोड़ से पटरी पर उतरेंगी 27 नई वंदे भारत, स्वदेशी सुपर ट्रेन पर भी तेजी से चल रहा काम
वंदे भारत का विस्तार तेज
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
भारतीय रेलवे देश में सफर का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी में है। यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और तेज रफ्तार देने के लिए चालू वित्त वर्ष में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से करीब 27 नई सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनें तैयार की जा रही हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Unmute Bharat: '10 साल में 10 बड़ी टेक कंपनियां बनाना लक्ष्य', प्रो. करंदीकर ने बताया कैसे नई ताकत बनेगा भारत?
प्रो. अभय करंदीकर ने बताया पूरा प्लान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
किसी भी देश का भविष्य उसकी प्रयोगशालाओं में लिखा जाता है। भारत अब तकनीक का सिर्फ उपभोक्ता बने रहने के बजाय अपनी तकनीक गढ़ने की दिशा में बढ़ रहा है। 5जी के स्वदेशी टेक्नोलॉजी स्टैक से भारतीय भाषाओं पर आधारित एआई मॉडल और क्वांटम संचार तक देश ने तेजी से प्रगति की है। अब सरकार का जोर शोध और नवाचार में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
बहराइच: नेपाल में मुस्लिम सांसद का हिंदू राष्ट्र के पक्ष में खुला समर्थन, भाट ने दिया धार्मिक सद्भाव का संदेश
1
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल में 18 साल बाद हिंदू राष्ट्र की मांग एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में है। इसी बीच राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) के मुस्लिम सांसद ताहिर अली भाट के बयान ने इस बहस को नया सियासी कोण दे दिया है। भाट ने कहा कि मैं मुस्लिम हूं, लेकिन हिंदू राष्ट्र और धार्मिक सद्भाव के पक्ष में हूं। हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर किसी मुस्लिम सांसद का यह खुला समर्थन नेपाल के मौजूदा राजनीतिक विमर्श में खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Lucknow-Kanpur Expressway: जहां ठहरा पानी, वहां धंसा एक्सप्रेसवे, IIT-NHAI की प्रारंभिक जांच में खुलासा
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे।
- फोटो : अमर उजाला।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर जहां पानी ठहरा, वहीं सड़क कुछ हिस्सा धंस गया। आईआईटी खड़गपुर और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। प्राधिकरण इसका उपाय करने में लग गया है। जिस स्थान पर जरूरी है, वहां मिट्टी बदलने का काम भी किया जा रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
चार नए सर्किट बदलेंगे दिल्ली की पर्यटन तस्वीर: सीएम ने किया शुभारंभ, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत बनेगी पहचान
दिल्ली का कमल मंदिर...
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली को सिर्फ ट्रांजिट सिटी के बजाय देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए पूर्ण पर्यटन गंतव्य बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने मंगलवार को चार नए आध्यात्मिक एवं विरासत पर्यटन सर्किट शुरू किए। अक्षरधाम मंदिर में स्पिरिचुअल एंड हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव-2026 में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन सर्किट का शुभारंभ किया। दिल्ली : द कैपिटल ऑफ स्पिरिचुअलिटी, हेरिटेज एंड एक्सपीरियंसेज थीम वाले सम्मेलन में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Mumbai Highrise Fire: मुंबई के विलेपार्ले में बहुमंजिला इमारत के 11वें फ्लोर पर लगी आग, दो की मौत; चार घायल
मुंबई में एक बहुमंजिला इमारत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महाराष्ट्र के मुंबई में मंगलवार की रात एक बहुमंजिला इमारत के 11वें फ्लोर पर लगी आग की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि 12वें फ्लोर से कुल छह लोगों को बचाया गया था, जिनमें से दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...