फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज गुरुपर्व और कार्तिक पूर्णिमा; PM मोदी से मिलेगी महिला क्रिकेट चैंपियन टीम; कैमरून में 48 की मौत

Wed, 05 Nov 2025 05:41 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मौके पर रामनगरी का हर घाट और हर गली आस्था की रोशनी में नहाई हुई है। सरयू तट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना कल से ही शुरू हो गया। आज तड़के लगाई जाने वाली पवित्र डुबकी के लिए साधु-संतों से लेकर श्रद्धालु परिवारों तक में उत्साह चरम पर है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए भारतीय महिला टीम मंगलवार को दिल्ली पहुंच गई। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने महिला विश्वकप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। एक तरफ मध्य अफ्रीकी देश कैमरून में राष्ट्रपति पॉल बिया के दोबारा चुने जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। बात इतनी बढ़ गई कि विरोध प्रदर्शनों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 48 नागरिकों की मौत हो गई है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के दो सूत्रों ने एक न्यूज एजेंसी को दी। सूत्रों के मुताबिक, अधिकतर लोगों की मौत गोलियों से हुई, जबकि कुछ की मौत लाठियों और डंडों से पिटाई के कारण हुई चोटों से हुई। हालांकि अभी तक 92 वर्षीय पॉल बिया की सरकार ने मृतकों की संख्या नहीं बताई है और इस पर कोई आधिकारिक बयान भी नहीं दिया गया है। दूसरी तरफ जेएनयू छात्रसंघ चुनाव समिति के अध्यक्ष रवि कांत के अनुसार लगभग 67 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव के लिए 9043 मतदाता पंजीकृत थे। पिछले चुनाव अप्रैल 2025 की तुलना में इस बार मतदान में तीन फीसदी की गिरावट देखने को मिली। मतदान के लिए अलग-अलग स्कूलों में 17 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इसमें स्कूल ऑफ लैंग्वेज-1, स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज-1 और स्कूल ऑफ सोशल साइंस-1 और 2 शामिल थे।ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा का स्नान आज, पवित्र डुबकी के लिए रामनगरी में उमड़े लाखों भक्त

अयोध्या की सरयू नदी में स्नान। - फोटो : अमर उजाला।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मौके पर रामनगरी का हर घाट और हर गली आस्था की रोशनी में नहाई हुई है। सरयू तट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना कल से ही शुरू हो गया। आज तड़के लगाई जाने वाली पवित्र डुबकी के लिए साधु-संतों से लेकर श्रद्धालु परिवारों तक में उत्साह चरम पर है। पढ़ें पूरी खबर...

PM मोदी से मुलाकात को दिल्ली पहुंची भारतीय टीम

पीएम मोदी-भारतीय महिला टीम - फोटो : PTI-PMO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए भारतीय महिला टीम मंगलवार को दिल्ली पहुंच गई। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने महिला विश्वकप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। पढ़ें पूरी खबर.. 

कैमरून में राष्ट्रपति का विरोध हिंसक

कैमरून का झंडा - फोटो : Google Gemini

मध्य अफ्रीकी देश कैमरून में राष्ट्रपति पॉल बिया के दोबारा चुने जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। बात इतनी बढ़ गई कि विरोध प्रदर्शनों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 48 नागरिकों की मौत हो गई है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के दो सूत्रों ने एक न्यूज एजेंसी को दी। सूत्रों के मुताबिक, अधिकतर लोगों की मौत गोलियों से हुई, जबकि कुछ की मौत लाठियों और डंडों से पिटाई के कारण हुई चोटों से हुई। हालांकि अभी तक 92 वर्षीय पॉल बिया की सरकार ने मृतकों की संख्या नहीं बताई है और इस पर कोई आधिकारिक बयान भी नहीं दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर..

67 फीसदी हुआ मतदान, पिछले चुनाव की तुलना में 3 प्रतिशत कम

जेएनयू छात्र - फोटो : अमर उजाला

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव समिति के अध्यक्ष रवि कांत के अनुसार लगभग 67 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव के लिए 9043 मतदाता पंजीकृत थे। पिछले चुनाव अप्रैल 2025 की तुलना में इस बार मतदान में तीन फीसदी की गिरावट देखने को मिली। मतदान के लिए अलग-अलग स्कूलों में 17 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इसमें स्कूल ऑफ लैंग्वेज-1, स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज-1 और स्कूल ऑफ सोशल साइंस-1 और 2 शामिल थे। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

अमेरिका की सरकार अब तक की सबसे लंबी बंदी की ओर बढ़ रही है। 35वें दिन भी लाखों सरकारी कर्मचारी बिना वेतन काम कर रहे हैं और SNAP खाद्य सहायता ठप है। ऐसे में अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि अमेरिका में चल रहे इस शटडाउन को खत्म करने की दिशा में बातचीत तेज हो गई है। बताया गया कि सीनेट के कुछ सांसद दोनों पार्टियों के बीच चुपचाप समझौते की कोशिश कर रहे हैं ताकि सरकार फिर से खुले और स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी जैसी अहम समस्याओं का समाधान निकले। पढ़ें पूरी खबर..

मेहली मिस्त्री ने टाटा ट्रस्ट से अलग होने का किया एलान

मेहली मेस्त्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

टाटा ट्रस्ट में मेहली मिस्त्री की ट्रस्टी पद को लेकर चल रही अटकलों पर मंगलवार को विराम लग गया। सूत्रों के मुताबिक, मेहली मिस्त्री ने आधिकारिक रूप से टाटा समूह से अलग होने का फैसला कर लिया है। टस्ट्र के सदस्यों को लिखे पत्र में मिस्त्री ने लिखा कि कोई भी व्यक्ति उस संस्थान से बड़ा नहीं है जिसकी वह सेवा करता है। मिस्त्री ने टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टियों को लिखे पत्र में तीन प्रमुख ट्रस्टों सर रतन टाटा, सर दोराबजी टाटा और बाई हीराबाई जे.एन. टाटा नवसारी चैरिटेबल इंस्टीट्यूशन ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में पद छोड़ने की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर

ऋषभ बसोया के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस: 13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल सरगना है

अपराध - फोटो : अमर उजाला

इंटरपोल ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल के सरगना वीरेंद्र सिंह बसोया उर्फ वीरू के फरार बेटे ऋषभ बसोया के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अनुसार ऋषभ कार्टेल के लॉजिस्टिक्स और ड्रग्स की हेराफेरी में अहम भूमिका निभा रहा था। पढ़ें पूरी खबर..

इंडोनेशिया को ब्रह्मोस बेचने के करीब पहुंचा भारत

सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल - फोटो : अमर उजाला

स्वदेशी रक्षा उद्योग को बड़ा बूस्ट देते हुए, भारत और इंडोनेशिया ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के सौदे पर हस्ताक्षर करने के करीब पहुंच गए हैं। रक्षा सूत्रों ने बताया कि बातचीत में लगभग सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए केवल रूसी पक्ष की स्वीकृति की आवश्यकता है। भारत ने यह मिसाइल रूस के साथ मिलकर बनाया है और मिसाइल बनाने वाली कंपनी में रूस की भी हिस्सेदारी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

MCD ने NGT को सौंपी रिपोर्ट: 65 मीटर ऊंचे कचरे के पहाड़ की उलटी गिनती शुरू

2027 तक खत्म होगा गाजीपुर लैंडफिल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल में रोजाना 2400 से 2600 मीट्रिक टन (एमटी) कचरा आता है, लेकिन वेस्ट-टू-एनर्जी (डब्ल्यूटीई) प्लांट में सिर्फ 700 से 1000 एमटी ही प्रोसेस हो पाता है। बाकी कचरा बायो-माइनिंग से बनी सीमित जगह पर डाला जाता है, क्योंकि ऊंचाई बढ़ाने की मनाही है। वहीं, पुराने कचरे को साफ करने का काम तेजी से चल रहा है और यह साल 2027 तक पूरा हो जाएगा। यह जानकारी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को सौंपी अपनी हालिया स्थिति रिपोर्ट में दी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें