फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: दिल्ली में अगले दो दिन आतंकी हमले का अलर्ट, UP पंचायत चुनाव पर सुनवाई आज; खालिदा जिया की हालत नाजुक

Fri, 12 Dec 2025 06:26 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी और 14 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में यहूदियों का आठ दिवसीय शीतकालीन उत्सव हनुक्का को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए वैवाहिक दुष्कर्म की अनदेखी पर निराशा जताई है। इधर, दिल्ली में आज से तापमान में गिरावट की संभावना है, जिसकी वजह से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है। वहीं आज यूपी पंचायत चुनाव में नोटा विकल्प और नाम पर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। उधर, बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया की हालात दिन-ब-दिन नाजुक हो रही है। जानकारी के मुताबिक उन्हें टिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि अमेरिका की अगुवाई वाली शांति वार्ता रूस की वजह से अटकी है। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...
विज्ञापन

Crime demo - फोटो : अमर उजाला
Delhi: 13 और 14 को आतंकी हमले के इनपुट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, वीडियो जारी कर पन्नू ने फिर दी धमकी

राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे देश में 13 और 14 दिसंबर को आतंकी हमले के सीरियस इनपुट मिलने के बाद देश का खुफिया विभाग और सुरक्षा एजेंसियां और सर्तक हो गई हैं। 13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी है जबकि 14 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में यहूदियों का आठ दिवसीय शीतकालीन उत्सव हनुक्का मनाया जाता है। पढ़ें पूरी खबर...

कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : PTI

Marital Abuse: 'भारत में कड़े कानून के बावजूद वैवाहिक दुष्कर्म की अनदेखी', थरूर बोले- मैं हैरान और दुखी हूं
 

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि वह हैरान हैं कि भारत जैसे बड़े लोकतंत्र में अभी भी वैवाहिक दुष्कर्म को अपराध नहीं माना जाता, जबकि देश में इसके खिलाफ कड़े कानून मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि पत्नी की इच्छा के खिलाफ पति द्वारा किया गया जबरदस्ती संबंध भी उतना ही गंभीर अपराध है, लेकिन कानून में पति को छूट दी गई है, जो महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन है। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली एनसीआर में बढ़ेगी ठंड - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड: आज से तापमान में गिरावट, दो दिन में इतना गिरेगा पारा, कोहरे से बढ़ेगी ठिठुरन
 

राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में शुक्रवार से कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके साथ ही कोहरा बढ़ने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, उसके बाद तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
UP: पंचायत चुनाव में नोटा विकल्प और नाम पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज, याचिका में दी गई समानता के अधिकार की दुहाई

उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में नोटा का विकल्प लागू करने और बैलेट पेपर पर चुनाव चिह्न के साथ प्रत्याशियों का नाम अनिवार्य रूप से लिखे जाने के आग्रह वाली जनहित याचिका हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दाखिल की गई है। याचिका सुनवाई के लिए शुक्रवार को न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला की खंडपीठ के समक्ष सूचीबद्ध है। पढ़ें पूरी खबर...

खालिदा जिया - फोटो : ANI

Bangladesh: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत बिगड़ी, वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया
 

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। खालिदा जिया के डॉक्टर ने बताया कि फेफड़ों और अन्य अहम अंगों को आराम देने के लिए पूर्व पीएम को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

वोलोदिमीर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति - फोटो : X @ZelenskyyUa
Ukraine: 'रूस की वजह से अटकी है अमेरिका की अगुवाई वाली शांति वार्ता', यूक्रेनी राष्ट्रपति का दावा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका की अगुवाई में चल रही शांति वार्ता में क्षेत्रीय मसलों पर कठिन बातचीत हो रही है, खासकर डोनेट्स्क क्षेत्र और रूसी कब्जे वाले जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर। जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन ने बुधवार को अमेरिका को 20 बिंदुओं वाला प्रस्ताव दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

Bangladesh: विद्रोह के बाद बांग्लादेश का पहला चुनाव, हसीना की पार्टी को इजाजत नहीं; भारत से रिश्तों पर भी नजर

बांग्लादेश फरवरी में आम चुनाव कराएगा। यह 2024 के छात्र-नेतृत्व वाले आंदोलन से शेख हसीना के हटने के बाद इस दक्षिण एशियाई देश का पहला चुनाव होगा। हसीना की पार्टी अवामी लीग देश की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन इसे चुनाव लड़ने से रोक दिया गया है। अब 17.3 करोड़ की आबादी वाला यह मुस्लिम-बहुल देश पूरी तरह बदले हुए राजनीतिक माहौल में मतदान करने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई
Supreme Court: 13 साल से युवक चेतनाशून्य, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी इच्छामृत्यु पर राय

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 31 वर्षीय हरीश राणा के मामले में एम्स को एक सेकेंडरी मेडिकल बोर्ड बनाने का निर्देश दिया है। हरीश पिछले 13 साल से 100 प्रतिशत दिव्यांगता (क्वाड्रिप्लेजिया) के साथ चेतनाशून्य स्थिति में हैं। अदालत ने कहा कि वह उसे इस हाल में और नहीं रहने दे सकती। यह जांच जरूरी है कि क्या इच्छामृत्यु के लिए उसके इलाज को बंद किया जा सकता है। इच्छामृत्यु का मतलब है जीवन बनाए रखने वाले इलाज या लाइफ सपोर्ट को रोक देना। पढ़ें पूरी खबर...

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : PTI

IND vs SA: भारत की T20 में रनों के लिहाज से घर में सबसे बड़ी हार, तिलक को छोड़कर अन्य बल्लेबाजों ने किया निराश
 

भारतीय टीम ने पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को बड़े अंतर से हराया था, लेकिन टीम इस लय को बरकरार नहीं रख सकी। दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे टी20 में जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

धुरंधर बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

Dhurandhar Box Office: बॉक्स ऑफिस पर दबाकर नोट छाप रही 'धुरंधर', 200 करोड़ क्लब में हुई शामिल

इन दिनों सिनेमा के शौकीनों के बीच फिल्म 'धुरंधर' की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म की स्टारकास्ट के अभिनय से लेकर कसी हुई कहानी और मजबूत निर्देशन तक हर चीज की तारीफ हो रही है। फिल्म किस कदर दर्शकों पर जादू कर रही है, यह इसके कलेक्शन से पता चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें