आरएसएस के कार्यक्रम का आज अंतिम दिन, प्रतिभागियों के हर सवाल का जवाब देंगे भागवत
आरएसएस के तीन दिवसीय 'भविष्य का भारत: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दृष्टिकोण' विषय पर संवाद कार्यक्रम का आज अंतिम दिन है। कार्यक्रम के जरिए मोहन भागवत संघ के बारे में उत्पन्न भ्रांतियां और उस पर लगने वाले आरोपों के बारे में संघ के दृष्टिकोण से लगभग 2000 से ज्यादा आमंत्रित बुद्धिजीवियों को उनके सवालों का जवाब देंगे। इससे पहले मंगलवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सरकारी कामकाज में संघ दखल नहीं देता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुसलमानों के बारे में संघ के बारे में तमाम तरह की भ्रांतियां है। वो बताना चाहते हैं कि मुसलमानों के बिना हिंदुत्व अधूरा है। पढ़ें पूरी खबर
गोवा: राज्यपाल से मिले कांग्रेस विधायक, पर्रिकर सरकार से बहुमत साबित करने की मांग
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के एम्स में भर्ती होने के बाद राज्य की सियासी उठापटक तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस विधायकों ने मंगलवार शाम को राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मुलाकात की। कांग्रेस ने राज्यपाल से विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए भाजपा सरकार को फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश देने की मांग की। मुख्यमंत्री परिकर के एम्स में भर्ती होने के बाद कांग्रेस ने गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
विस्तार से पढ़ें
हाईकोर्ट पहुंचे गुजरात किसान, बुलेट ट्रेन परियोजना से हैं नाराज
प्रस्तावित मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का उच्च स्तर पर विरोध शुरू हो गया है। इस परियोजना से प्रभावित लगभग एक हजार किसानों ने मंगलवार को गुजरात हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल करते हुए इसका विरोध किया। मुख्य न्यायाधीश आर. सुभाष रेड्डी एवं न्यायमूर्ति वी. एम. पंचोली की एक खंडपीठ इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को चुनौती देने वाली पांच याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। इन पांच याचिकाकर्ताओं के अलावा 1000 किसानों ने हाईकोर्ट में अलग से हलफनामा दिया है।
पढ़ें पूरी खबर
एशिया कप 2018: महामुकाबले का मंच तैयार, हाईवोल्टेज मुकाबले में आज आमने-सामने होंगे भारत-पाक
हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। एशिया कप में बुधवार को भारत अपने पड़ोसी और परंपरागत प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के सामने होगा। इससे पहले दोनों टीमें 15 माह पहले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भिड़ी थीं जिसमें पाकिस्तान ने 180 रन से बाजी मारी थी। पाकिस्तान की टीम हांगकांग के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही है लेकिन पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद मानते हैं कि भारत को हराने के लिए टीम को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
विस्तार से पढ़ें