अगस्ता-वेस्टलैंड घोटाला : बिचौलिए मिशेल को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
करीब 3600 करोड़ रुपये की अगस्ता-वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील मामले में भारत के हाथ एक बड़ी कामयाबी लग गई है। इस घोटाले में दलाल के तौर पर वांछित चल रहे क्रिश्चियन मिशेल को दुबई से प्रत्यर्पित कर सीबीआई टीम मंगलवार देर रात भारत पहुंच गई। एयरपोर्ट से सीधे उसे सीबीआई मुख्यालय लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर
बुलंदशहर बवाल: एडीजी इंटेलीजेंस आज सौपेंगे शासन को अपनी रिपोर्ट
शासन से मिले निर्देश के बाद देर रात एडीजी इंटेलीजेंस सोमवार देर रात सीधे स्याना पहुंचे। जहां पहले से ही डीएम-एसएसपी कैंप किए हुए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार शाम तक वह शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे। माना जा रहा है कि एडीजी की रिपोर्ट के बाद कुछ लोगों पर गाज गिरनी तय है।
विस्तार से पढ़ें
टीईटी 2018 का परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) प्राथमिक का परिणाम मंगलवार देर रात जारी कर दिया गया। परीक्षा में शामिल कुल 1101645 परीक्षार्थियों में 366285 पास हुए। इस प्रकार कुल 33 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
विस्तार से पढ़ें
हॉकी विश्व कप 2018: नीदरलैंड में है दम, पर जर्मनी भी नहीं कम, पाकिस्तान से भिड़ेगी मलयेशिया
यूरोप की दो दिग्गज और एक सी शैली से खेलने वाली तीन बार की चैैंपियन नीदरलैंड और लगातार दो बार खिताब जीत चुकी जर्मनी के बीच यहां हॉकी विश्व कप में पूल डी के मैच में अत्यंत रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। बुधवार के इस मैच की विजेता का सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचना तय हो जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर