फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी हमारी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट

Mon, 24 Dec 2018 07:12 AM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मोर्चे के गठन के लिए आज ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे केसीआर

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने आगामी आम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर क्षेत्रीय दलों को मिलाकर तीसरे मोर्चे के गठन पर जोर दिया है। इस संबंध में उन्होंने रविवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख केसीआर सोमवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से भी मिलेंगे। 

विस्तार से पढ़ें

 

राजस्थान: 23 विधायकों को आज मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की संभावना 

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकारों के मंत्रिमंडल गठन और विस्तार के लिए पार्टी आलाकमान से मंजूरी मिल गई है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल का गठन सोमवार 24 दिसंबर को, वहीं छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार 25 दिसंबर को होगा। पढ़ें पूरी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के दौरे पर, इंडियन ऑयल और गेल पाइपलाइन का करेंगे शिलान्यास 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 दिसंबर को अपने ओडिशा दौरे पर इंडियन ऑयल और गेल पाइपलाइन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। ये दोनों परियोजनाएं 7,200 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाएंगी।ओडिशा के इस दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी इंडियन ऑयल के पारादीप-हैदराबाद पाइपलाइन परियोजना और गेल (इंडिया) के बोकारो-अंगुल क्षेत्र की जगदीशपुर हल्दिया और बोकारो धमरा पाइपलाइन (जेएचबीडीपीएल) का शिलान्यास करेंगे। विस्तार से पढ़ें

नवाज शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के दो मामलों में फैसला आज

पाकिस्तान की एक भ्रष्टाचार रोधी अदालत अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के दो मामलों में सोमवार को फैसला सुनाएगी। दोषी पाए जाने पर शरीफ को 14 वर्ष तक की सजा हो सकती है।  इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत के जस्टिस मोहम्मद अरशद मलिक ने पिछले सप्ताह 68 वर्षीय शरीफ के खिलाफ फ्लैगशिप इन्वेस्टमेंट और अल-अजीजिया मामलों में सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था।  पढ़ें विस्तार से 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें