फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहरीन में गुलामी से आजाद हुई भारतीय महिला, सुषमा स्वराज के ट्वीट के बाद हुई कार्रवाई

Mon, 24 Dec 2018 04:54 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
विज्ञापन

बहरीन में रविवार को अधिकारियों ने भारत की एक महिला को उसके नियोक्ता के चंगुल से आजाद करा लिया। नियोक्ता ने उसे 25 दिनों तक बंदी बना कर रखने की धमकी दी थी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा इस मामले में भारतीय राजदूत को हस्तक्षेप करने के निर्देश देने के चंद घंटों बाद बहरीन स्थित भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर महिला की रिहाई की जानकारी दी। 

विज्ञापन


दूतावास ने बताया कि बहरीन के अधिकारियों ने महिला को मुक्त करा लिया। शनिवार को मानवतावादी संगठन ‘जस्टिस अपहेल्ड’ ने एक ट्वीट में कहा था कि एक भारतीय महिला को उसके नियोक्ता ने बंधक बना रखा है और उसे जान का खतरा है। नियोक्ता के हवाले से संगठन ने बताया कि अपहर्ता ने कहा कि उसने महिला को बहुत सारे पैसे दिए हैं, इसलिए वह उसे 25 दिनों तक बंधक रखेगा। 

महिला के बारे में अभी विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है। एक अन्य मामले में सुषमा स्वराज ने अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास अधिकारियों से कहा है कि वह उस भारतीय परिवार की मदद करें, जिसने शिकागो के एक होटल से उनके पासपोर्ट और अन्य सामान चोरी होने के बाद मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें